चंद्रमा-केतु के ‘ग्रहण योग’ चार राशियों पर संकट है बड़ा

Shekhar Sharma
2 Min Read

नई दिल्ली। ग्रह दशाओं की चाल बता रही है कि कुछ अनिष्ठ ओने वाला है। चंद्रमा-केतु के ‘ग्रहण योग’ के कारण 4 राशियों को विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है। 25 अप्रैल 2026 की रात को सिंह राशि में चंद्रमा और केतु की युति से ‘ग्रहण योग’ (Chandra-Ketu Grahan Yog) का निर्माण हो रहा है। यह युति मानसिक अशांति, भ्रम, निर्णय लेने में कठिनाई और भावनात्मक अस्थिरता का कारण बन सकती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को आने वाले समय में विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है। सिंह  यह ग्रहण आपकी राशि में ही बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा प्रभाव आप पर पड़ेगा। मानसिक तनाव, भ्रम (Confusion) और निर्णय लेने में द्वंद्व बढ़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और करियर में अचानक बदलाव या दबाव आ सकता है। कर्क यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बन रहा है, जिससे मन में बैचेनी और अशांति रह सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और प्रॉपर्टी या घर से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। वृश्चिक आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव में यह युति बन रही है। बेवजह के खर्चे और तनाव हो सकता है। अनिद्रा (Insomnia) की समस्या से बचें और यात्राओं में सावधानी बरतें और मीन ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिससे मानसिक उलझनें और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

ये करें बचे रहेंगे

मेरठ पीएल शर्मा रोड स्थित पंचमुखी मंदिर के पुजारी पंड़ित विवेक शर्मा बताते हैं कि गायत्री मंत्र का जाप करें और मेडिटेशन अपनाएं। केतु और चंद्रमा के दोष को कम करने के लिए भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल, चीनी या दही का दान करें। महत्वपूर्ण निर्णय, जैसे नया व्यवसाय या बड़ा निवेश, कुछ समय के लिए टाल दें।

Share This Article