शरद पर FIR! संजय जैन से मांगी रंगदारी

Shekhar Sharma
4 Min Read

पहले से मुकदमों में फंसे सदर के कई व्यापारी भी नामजदों की फेरिस्त में शामिल, पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत

मेरठ। ऋषभ एकाडेमी को बदनाम करने भय दिखाकर प्रबंध समिति के सचिव डा. संजय जैन से रंगदारी मांगे जाने के ठोस व पुख्ता सबूत पुलिस को मिल गए हैं, जिसके बाद थाना सदर बाजार पुलिस ने शरद जैन पुत्र जुगमंदरदास जैन निवासी 140/ए ऋषण बिल्डिंग वेस्टर्न कचहरी रोड व प्रेम शंकर दास निवासी गंगानगर के खिलाफ रंगदारी की धाराओं में मुकदमा लिख लिया है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा भारतीय न्याय सहिता की धारा 308 (5) और 61 (2) के तहत दर्ज किया गया है।

पुराने मुकदमें में दबाब और अवेध उगाही

ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मुअस 78/2023 व 232/2025 थाना सदर बाजार मेरठ में शरद जैन पुत्र जुगमन्दरदास जैन निवासी- 140/ए रिषभ बिल्डिंग पश्चिमी कचहरी रोड, मो0न0 8218405521 के विरुद्ध पंजीकृत कराये थे, जिसमें आरोप पत्र न्यायालय में विचाराधीन है। परन्तु अभियुक्त शरद जैन आये दिन षडयन्त्र रचकर अवैध धन की उगाही व मुकदमें समझौता का दबाब बनाने का प्रयास करता रहता है। अभियुक्त शरद जैन आदि ने एक तथाकथित पत्रकार प्रेमशंकर प्रसाद पुत्र स्व. रामप्रसाद निवासी एफ- 592 गंगानगर मवाना रोड थाना\ गंगानगर जनपद मेरठ, मो0न0 8630368244, 7409642182, 892370052 के साथ आपराधिक षडयन्त्र रचकर जान-माल का भय दिखाकर कई बार हमसें ब्लेकमेलिंग करके जबरदस्ती अवैध धन की उगाही की और ऋषभ एकेडमी के विरुद्ध दुष्प्रचार करके ऋषभ की छवि खराब की गयी जिससे संस्था व काम करने वाले व पढने वाले पर आर्थिक व मानसिक शोषण करके गहरी छति पहुचायी है जिससे सभी लोग में जान माल का भय उत्पन्न हो गया है।

इसी के चलते प्रेमशंकर द्वारा अभियुक्त शरद जैन उपरोक्त से मिलकर एकेडमी के सम्बन्ध में 04. जनवरी .2026 व 06. जनवरी .2026 व अन्य तिथियो पर लगातार झूठी खबर छापकर एकडेमी की छवि खराब की गयी है एवं जान से मारने की धमकी देकर 12. जनवरी को अपने खाते में फोनपे के माध्यम से 5 हजार रुपये प्राप्त कर जबरन उगाही की गयी और अधिक रुपये की मांग की गयी। अधिक पैसे न देने पर धमकी दी गयी, जिससे मुझे व एकेडमी को जान-माल का खतरा है। डा. संजय जैन की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी जाएंगे सलाखों के पीछे

ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने बताया कि पुराने मुकदमों में डरा धमका कर दबाब बनाने और रंगदारी वसूलने का यह मामला केवल शरद जैन तक सीमित नहीं है। सदर सर्राफा बाजार में शरद जैन के गिरोह में जिनको शुमार किया जाता है, उनके खिलाफ भी ठोस और पुख्ता साक्ष्य मौजूद हैं। केवल शरद जैन ही नहीं डराने धमकाने और भयभीत करने के इस गंभीर मामले में उसका पूरा गिरोह शामिल है, जिस पर वह कार्रवाई चाहते हें। इनमें से कई पर तो पहले से मुकदमे दर्ज हैं और हाईकोर्ट से बेल पर हैं, लेकिन इस मुकदमें में उनके जेल जाने से इंकार नहीं किया जा सकता।

Share This Article