जिस्म झुलसा रही आसमान से बरस रही आग

Shekhar Sharma
4 Min Read

उत्तर भारत में आसमान से बरस रही है आग, घर से बाहर ना निकलने की सलाह, गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल है लोग

नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत आसमानी आग से बुरी तरह से झुलस रहा है। इंसान ही नहीं दूसरे जीव जंतु भी आसमान से बरस रही आग से बचने को व्याकुल हैं। जानलेवा गर्मी के इस मौसम में पानी ना मिलने की वजह से जीव जंतु मर भी रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार पारा अभी और चढ़ेगा। गर्मी से किसी प्रकारक की राहत की उम्मीद ना रखें। बेहतर यही है कि घरों से बाहर ना निकलें। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल के अंत में ही तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को दिन-रात झुलसाने वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है। आसमान से बरस रही आग जिस्म को झुलसाने पर अमादा है। दोपहर में घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है, क्योंकि निर्जलीकरण (dehydration) और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।

दो दिन लू का अलर्ट

मौसत विभाग ने दो दिनी लू के थपेड़ों का अलर्ट जारी किया है। रविववार और सोमवार को लू के थपेड़ों का सामना करना होगा। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में 26-27 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। सबसे बुरा हाल दिल्ली व एनसीआर के अलावा हरियाणा व राजस्थान के कुछ इलाकों का होगा। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की कमी, साफ आसमान और सूखी हवाओं के कारण गर्मी तेजी से बढ़ी है।

रात में भी आफत

उत्तर भारत में आसामान से बरस रही आग ेकी वजह से रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान ऊँचा रहने से रात में भी राहत नहीं मिल रही है, कूलर-एसी भी बेअसर हो रहे हैं। एयरकंडीशन का अधिक उपयोग भी गर्मी की धार को और ज्यादा पैना कर रहा है। जिन इलाकों में ज्यादा एसी हैं वहां गर्मी ज्यादा महसूस की जा रही है।  अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत के आसार कम हैं और मई-जून में भी भीषण गर्मी की संभावना जताई गई है।

पूर्वात्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मैदानों में गर्मी परेशान करेगी, वहीं पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम करवट ले सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगह हल्की बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बन सकता है।

 

Share This Article