योगी के स्वतंत्र प्रभार मंत्री का शानदार स्वागत

Shekhar Sharma
3 Min Read

आबूलेन पर आबूलेन स्पार्की शोरूम पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों व्यापारी

मेरठ। योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे डा. साेमेन्द्र तोमर का संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में आबूलेन पर सैकड़ों व्यापारियों ने शानदार स्वागत किया। ये व्यापारी आबूलेन स्पार्की के शोरूम पर जमा हुए थे। वहां पर राजीव बंसल व अमित बंसल ने भी स्वतंत्र प्रभार मंत्री का स्वागत किया। यहां पर स्वतंत्र प्रभारी मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर ने नवीन गुप्ता व उनके साथियों का इस शानदार स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

काली पलटन पर पूजा अर्चना

इससे पहले डा. सोमेन्द्र तोमर ने काली पलटन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। पीएम मोदी के आह्वान पर डा. सोमेन्द्र तोमर रैपिड से मेरठ पहुंचे और भैंसाली रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां उतरने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नमो भारत ट्रेन से पहुंचे मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ अंडरग्राउंड स्टेशन पर जुटी। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

ये रहे मौजूद

महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, कार्यक्रम संयोजक सुरेश जैन रितुराज, राहुल गुप्ता, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंहल, भाजपा की पंजाबी नेत्री बीना वाधवा, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, करूणेश नंदन गर्ग, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता, संदीप अल्फा, अमन गुप्ता, दीपक शर्मा, अंकुर खंदक, संगीता पंड़ित, मुक्ता जैन, आकांक्षा कन्नौजिया, मंदिर समिति के अशोक चौधरी, सुनील गोयल, वीरेन्द्र सिंहल समेत भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।

खत्री युवा शक्ति संघ

खत्री युवा शक्ति संघ द्वारा आज लोकप्रिय विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर जी को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किए जाने पर उनके मेरठ स्थित कार्यालय पहुंच कर बधाई दी। वहाँ मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष खत्री अंशुल ग्रोवर, पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री एवं पार्षद खत्री अभिनव अरोड़, जिला अध्यक्ष(मेरठ) खत्री रोहित आनंद, जिला महामंत्री खत्री इशू आहुजा, जिला उपाध्यक्ष खत्री वेदांत अरोड़ा, वरिष्ठ सदस्य खत्री संदीप भसीन, खत्री गौरव भाटिया, खत्री नवजीत भाटिया आदि मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article