व्यापारियों से मिले जीएसटी के अधिकारी

Shekhar Sharma
3 Min Read

नोटिसों को ना किया जाए नजरअंदाज, इसकी वजह से भरना पड़ता है जुर्माना

मेरठ। जीएसटी के अधिकारियों ने आज नवीन मंड़ी पहुंचकर वहां के व्यापारियों के साथ मिटिंग की। इस मिटिंग का मकसद व्यापारियों की समस्याओं का निराकरा करना था तथा कायदे कानूनों को लेकर यदि कोई शंका हो तो उसका निराकरण करना। बैठक में पहुंचे जीएसटी के डीसी प्रतिभा निगम व डीसी सीमा सिंह ने खुले माहौल में व्यापार संघ पदाधिकारियो व व्यापारियों से उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और निवारण बताया। मंडी व्यापार अध्यक्ष मनोज गुप्ता व मुकेश गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को जीएसटी अधिकारियों के समक्ष रखा और सरल समाधान कराए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी लगातार कह रहे हैं कि व्यापारियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की भी प्राथमिकता है कि व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का सरल समाधान कराया जाए। उन्होंने बताया कि जीएसटी से पहुंचीं डीसी ने व्यापारियों की शंकाओं का समाधान किया।

स्वयं बने जानकार

व्यारियों से डीसी प्रतिभा निगम ने स्पष्ट कहा कि मुख्य समस्या कायदे कानूनों की स्वयं जानकारी का ना होना है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अपने अकाउंटेंट पर अत्यधिक विश्वास करने के कारण व्यापारी झेलता है। हर व्यापारी निर्धारित करे की जीएसटी विभाग से कोई भी नोटिस या सूचना तो वह व्यापारी के मोबाइल पर ही आये। ऐसे नोटिसों को आमतौर पर अकाउंटेंट द्वारा जानबूझ कर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लापरवाही बरतने पर जुर्माना लगता है यह जुर्माना अकाउंटेंट को नहीं बल्कि व्यापारी को देना होता है। जीएसटी अधिकारियों ने कहा कि यह तय किया जाए कि अपना मोबाइल नंबर जीएसटी से कनेक्ट रहे।

भगत सिंह मार्केट

हरिराम चौरसिया एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 1 मेरठ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ के साथ भगत सिंह मार्केट में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राम सिंह जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक संभाग ए मेरठ , संजय सिंह डिप्टी कमिश्नर खंड 6 ,मेरठ दीपक यादव डिप्टी कमिश्नर खंड 3 मेरठ ,अरविंद कुमार राज कर अधिकारी खंड 3 मेरठ उपस्थित रहे। एसोसिएशन की ओर से अतुल पराशर कुलदीप वर्मा, अकरम गाजी अतुल गुप्ता सुरेश गुप्ता राजीव गुप्ता वीरेंद्र रस्तोगी उपस्थित रहे बैठक में व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए राम सिंह जॉइंट कमिश्नर ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। व्यापारियों को अधिक से अधिक पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया। सरकार की व्यापारियों के लिए शुरू की गई व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में अवगत कराया।

TAGGED:
Share This Article