अन्य जाट संगठन केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए सक्रिय मगर आरक्षण के मुद्दे से बनायी दूरी
मेरठ। जाट आरक्षण समिति की सक्रियता ने जाटों के नाम पर बनाए गए दूसरे संगठनों की नींद उड़ा कर रख दी है। केंद्र सरकार की सेवाओं और शिक्षण संस्थानों में जाट समाज को ओबीसी (OBC) वर्ग के तहत आरक्षण देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। समिति की बढ़ती सक्रियता के बीच जाट समाज के नाम पर बने अन्य संगठनों में भी हलचल देखी जा रही है, हालांकि समिति के पदाधिकारियों का मानना है कि अन्य जाट संगठन केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए सक्रिय हुए हैं और बच्चों के भविष्य के लिए आरक्षण के मुख्य मुद्दे से दूरी बना रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े जाट नेता आरक्षण के सवाल से बचते नजर आते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय संयोजक यशपाल सिंह मलिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल चौधरी और मेरठ जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में समिति ही इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े जाट नेता आरक्षण के सवाल से बचते नजर आते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय संयाेजक यशपाल सिंह मलिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल चौधरी और मेरठ जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में समिति ही इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है।
छिपी टैंक कार्यालय पर हुई अहम बैठक
इसी क्रम में रविवार को बच्चा पार्क स्थित छिपी टैंक क्षेत्रीय कार्यालय पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से केंद्र में जाट आरक्षण लागू करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने तय किया कि जल्द ही मेरठ जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा विधानसभा, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग और युवाओं को इस मुहिम से जोड़ा जा सके।
गांव-गांव तक अभियान होगा तेज
जिला अध्यक्ष संजीव तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में केंद्र में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन और जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बैठक में विधानसभा, तहसील और ब्लॉक स्तर पर इकाइयों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जल्द ही मेरठ की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
ये रहे मौजूद
इस बैठक में मुख्य रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश व यूपी वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल चौधरी, जिला अध्यक्ष संजीव तोमर, तनिष्क चौधरी, सुधीर चौधरी, अंश अहलावत, मनजीत सिंह बिल्लू, संजीव सिरोही, अमित राणा, नीरज जाखड़, देवपाल, पंकज शर्मा और संजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


