जयंत ने किया स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का निरीक्षण

Shekhar Sharma
3 Min Read

सलावा पहुंचने तक मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत, बुलडोजर से की गयी पुष्पवर्षा, कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर बल

मेरठ। सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में शनिवार को केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयन्त सिंह ने निमार्णाधीन स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। उनहोंने कहा कि इसका कार्य शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए ताकि वेस्ट युूपी से देश और दुनिया को शानदार खिलाड़ी मिल सकें। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी की धरती केवल गेहूं गन्ना ही नहीं खिलाड़ियों की भी फसल उपजाती है। इसके अलावा वह समीक्षा बैठक में शामिल हुए। हालांकि किसी प्रकार की औपचारिकता से दूरी बनाए रखी। उनके इस सादगीपूर्ण अंदाज ने अधिकारियों में भी हलचल पैदा कर दी। केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने मेरठ के सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिना किसी औपचारिक स्वागत के सीधे समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर दिया। खेल विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक शुरू की। समीक्षा बैठक के दौरान जयंत चौधरी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

बैठक के दौरान खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और खिलाड़ियों के लिए विकसित की जा रही व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व अवसर मिलेंगे।

ये रहे मौजूद

बैठक में बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत तथा एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, Manish Partap Singh, Matlub Gor, Richa Singh, Abhimanu ch. Bina Singh, Manoj Chodhary, Surendar Sharma भी मौजूद रहे। मंत्री जयंत चौधरी ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। जयंत चौधरी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रालोद के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article