कालीपलटन समेत शहर के संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, फोर्स का फ्लैग मार्च
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान पड़े पहले जुम्मे की नमाज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए। जम्मे को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बरती गयी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों के जरिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और कांवड़ मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सावन माह की कांवड़ यात्रा और शुक्रवार की जुमे की नमाज को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट पर रहा। शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सबसे व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले बेगमपुल क्षेत्र में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को तैनात किया गया है। व्यापारियों ने बताया कि अधिकारियों ने बेगमपुल स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर शहरभर में लगे कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग की और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी और एसएसपी ने पुलिस बल, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ बेगमपुल से सोतीगंज मस्जिद तक फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा और जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
बरती गयी सतर्कता
अफसरों का कहना था कि पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं और नमाजियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों और सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की है।


