कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

Shekhar Sharma
3 Min Read

अग्रसेन भवन में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव, हजारों बहनों ने बांधी राखी, बहनों की सुरक्षा व सम्मान का लिया संकल्प

मेरठ। मेरठ शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर विधानसभा के अग्रसेन भवन, रेलवे चौराहा, मेरठ में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रलेखा गोविल रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन पूर्व राज्य सभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अमित अग्रवालकैंट विधायक, श्रीमती सरोजनी अग्रवाल एमएलसी, सुरेश जैन ऋतुराज नरेंद्र उपाध्याय एवं श्रीमती वर्षा कौशिक द्वारा किया गया।

शुभकामनाएं एवं बधाई

मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल ने कार्यक्रम के आयोजक श्री कमल दत्त शर्मा सहित उपस्थित सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पवित्र पर्व है, जो हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करता है। इस अवसर पर भावपूर्ण भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल देखने को मिली। कमल दत्त शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रूप शर्मा ने सांसद अरुण गोविल को राखी बांधी, वहीं सांसद अरुण गोविल की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रलेखा गोविल ने श्री कमल दत्त शर्मा की कलाई पर राखी बांधी। इस आत्मीय क्षण ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया पूर्व सांसद राज्यसभा श्रीमती कांता कर्दम ने राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई को रक्षा सूत्र बांधा, कार्यक्रम के आयोजक कमल दत्त शर्मा ने कार्यक्रम में आई सभी बहनों को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा का संकल्प दिलाते हुए रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बहनों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक भाई का नैतिक दायित्व है। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।

इस अवसर उपस्थित

इस अवसर पर हजारों की संख्या में बहनों ने सांसद श्री अरुण गोविल एवं कमल दत्त शर्मा को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज गोयल, प्रवीण शर्मा, संजय सिंघल, राकेश गौड़, विक्रम शर्मा, धनंजय कालिया, मनोज गुप्ता, विकास मोहन गुप्ता, हिमांशु गर्ग एवं अरविन्द अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article