भगवान श्रीराम के पड़पौत्र अरूट महाराज की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
मेरठ। खत्री युवा शक्ति संघ ने भोलेश्वर नाथ मंदिर, नई सड़क, शास्त्री नगर में अरोड़वंशी खत्री समाज के आराध्य एवं भगवान श्रीराम के पड़पौत्र अरूट महाराज की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम और अरूट महाराज की पूजा-अर्चना से की गई, और साथ ही बाद में राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम खत्री युवा शक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतनु अरोड़ा के निर्देशानुसार हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रमुख नवीन अरोड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भगवान श्रीराम एवं अरूट महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए, तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल ग्रोवर पश्चिम क्षेत्र महामंत्री कपिश अरोड़ा, जिला अध्यक्ष खत्री रोहित आनंद, जिला महामंत्री खत्री ईशु आहुजा, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष संदीप महरोत्रा, पश्चिम क्षेत्र संगठन मंत्री अभिनव अरोड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल आनंद, हेमंत चावला, वेदांत अरोड़ा, उत्कर्ष मल्होत्रा, जयदीप चड्डा, कुणाल अरोड़ा, गौरव अरोड़ा, सन्नी चड्ढा, अखिल धिंगरा जी, सन्नी चोपड़ा जी, कपिल गाँधी, अतुल खुराना, संदीप भसीन, ऋषभ चड्ढा, गीतांश कपूर, राजा, नवीन, विश्वास, अंश, वैभव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने सहभागिता की।
जिलाध्यक्ष खत्री रोहित आनंद ने कहा कि अरूट महाराज के आदर्श और विचार समाज को एकता, सेवा और संगठन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए।


