बिजली आंधी गरज के साथ बारिश

Shekhar Sharma
2 Min Read

दिल्ली एनसीआर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही है झमाझम बारिश

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गरजत के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मंगलवार को पूरे एनसीआर इलाके में कई स्थानों पर बारिश हुई है। दोपहर बाद मौसम एकाएक बदल गया। आसमान पर बादल अधिक घने हो गए। इससे पहले दिल्ली में काफी तेज बारिश हुई। दिल्ली, नोएडा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के 50 से ज्यादा जिलों में मौसम मंगलवार को एकाएक आसमान पर बादल छा गए और झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के साथ ही सर्दी की वापसी हो गयी। मौसम विभाग की मानें ताे यह मौसम अभी बन रह सकता है। मौसम विभाग ने आधी और गरज के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है।

किसानों को भारी नुकसान

बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। उनकी गेंहू की फसल खराब हो गयी है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से गेंहू की फंसल कई इलाकों में पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है। तमाम ऐसे किसान हैं जिनकी गेहूं की फसंल अभी खेतों में ही खड़ी है। बारिश के बाद फसल इस लायक नहीं रह गयी है कि उसको समट कर लाया जा सके। किसानों का कहना है कि यह बारिश उनकी फसल पर कहर बनकर टूटी है।

Share This Article