7 मई को पुतला दहन व जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगा व्यापार मंडल
मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की आयोजित गूगल मीट पर एक ऑनलाइन बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने की। बैठक में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा फर्रुखाबाद, आगरा, पीलीभीत, शाहजहांपुर
बस्ती, बरेली, बदायूं, हापुड़, शामली, फिरोजाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कामर्शिलय गैस सिलेंडर तीन के पार
बैठक में कामर्शियल गैस की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा कमर्शियल गैस पर की गई लगभग ₹1000 की बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसायियों, डेयरी संचालकों एवं ठेला-पटरी पर खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारियों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, जिसका बोझ अंततः आम जनता पर आएगा।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि कमर्शियल और घरेलू गैस के दामों में बढ़ता अंतर गैस की कालाबाजारी को बढ़ावा देगा, जिससे बाजार में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को बल मिलेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गैस कीमतों में वृद्धि के विरोध में 7 मई नगर के प्रमुख चौराहे पर “महंगाई का पुतला दहन” किया जाएगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गैस के बढ़े हुए दामों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की जाएगी।
ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्ष करते हुए लोकेश अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ही इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं आक्रामक रूप दिया जाएगा। यह जानकारी विजय मान प्रांतीय मीडिया प्रभारी ने दी है।


