जयंती पर लोकमाता होल्कर को किया याद

Shekhar Sharma
2 Min Read

कांग्रेस की महानगर कमेटी ने पार्टी कार्यालय पर किया गोष्ठी का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता

मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कांग्रेस कार्यालय, बुढ़ाना गेट पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों एवं बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासक, समाजसेवी एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण, धार्मिक सौहार्द एवं सामाजिक न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन आज भी समाज को सेवा, समर्पण एवं सुशासन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया तथा देशभर में अनेक धार्मिक एवं सामाजिक निर्माण कार्य कराए। उनका जीवन जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में सेवादल के अध्यक्ष विनोद सोनकर, सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव रमाकांत शर्मा, तेजपाल डाबका,सचिन शर्मा, पीयूष रस्तोगी,संदीप हांडा,निसार अब्बासी,राकेश शर्मा, आशीष जाटव, नरेश नेगी, राजकुमार शर्मा, राजू यादव,आदि उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article