रामपुर पावटी में कई दलित कांग्रेस में शामिल

Shekhar Sharma
2 Min Read

मोनू जाटव वार्ड अध्यक्ष, शिवम जाटव महानगर सचिव, सनी जाटव सचिव/ प्रिंस सचिव एव आदित्य जाटव महासचिव


मेरठ। रामपुर पावठी मेरठ में दलित समाज की एक मीटिंग महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाती विभाग के अध्यक्ष सोनू गौतम ने आयोजित की जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व महासचिव डा. प्रदीप अरोड़ा और अनुसूचित जाति बिभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगी जाटव रहे। इसमें वहाँ भारी संख्या में दलित व्यक्तियों ने कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए , बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात मीटिंग में महानगर कमेटी की नई नियुक्तियों के नियुक्ति पत्र भी दिए गए , जिसमे मोनू जाटव को वार्ड 38 का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया ,शिवम जाटव , महानगर सचिव , सनी जाटव महानगर सचिव , प्रिंस जाटव महानगर सचिव एव आदित्य जाटव को महानगर का महासचिव नियुक्त किया गया।
कांग्रेस ने दिया समान अधिकार
मीटिंग में डा, प्रदीप अरोड़ा ने विचार रखते हुए कहा कि बाबा साहब के दिए संविधान के कारण ही आज देश बचा हुआ है वरना ये भाजपा कब का इस देश को बर्बाद कर देती , इस कठिन समय में दलित समाज को पूरी तरह कांग्रेस के साथ जुड़ना होगा तभी देश बचेगा योगी जाटव ने कहा कि दलित समाज आज खड़ा है तो बाबा साहब की वजह से उनके कहने पर कांग्रेस ने ही उन्हें समान शिक्षा का अधिकार दिया , नौकरियों में आरक्षण दिया , ज़मीन दी ,और भी सब तरह से कांग्रेस समाज के साथ खड़ी है अपने समाज की रक्षा के लिए अब हमे कांग्रेस के साथ खड़ा होना होगा। इस मौके पर सुरेंद्र, हरदास, रामचंद्र, संजय आदि भी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article