मास्टर जी AAS विस प्रत्याशी

Shekhar Sharma
2 Min Read

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आजाद अधिकार सेना ने मेरठ से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के प्रस्तावित चुनाव में अब्दुल अजीज मास्टर जी आजाद अधिकार सेना की ओर से दक्षिण विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे। इसकी अधिकृत घोषणा के करते हुए मास्टर जी को पत्र सौंपा गया है। पार्टी ने मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से अब्दुल अजीज मास्टरजी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही मेरठ में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। पार्टी अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अब्दुल अजीज मास्टरजी अन्याय, भ्रष्टाचार और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई को चुनावी मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेंगे। उनकी उम्मीदवारी को पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने आधिकारिक रूप से घोषित किया।

बाकि सीटों पर भी एलान जल्द

मेरठ की बाकि सीटों पर भी आजाद अधिकार सेना जल्द ही प्रत्याशी के नाम का एलान करेगी। पार्टी का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है और मेरठ दक्षिण से पहला नाम घोषित किया गया है। मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर फिलहाल भाजपा के डॉ. सोमेंद्र तोमर विधायक हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी हैं। ऐसे में इस सीट पर चुनावी मुकाबला इस बार और दिलचस्प होने की संभावना है।

वहीं दूसरी ओर पार्टी के मुताबिक, केंद्रीय कार्यकारिणी की स्वीकृति मिलने के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञापन जारी कर अब्दुल अजीज मास्टरजी की उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि अब्दुल अजीज मास्टरजी लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने जनहित के मुद्दों, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है। आम नागरिकों के अधिकारों के लिए भी वे कई आंदोलनों और सामाजिक अभियानों से जुड़े रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article