सेटबैक के नोटिस के विरोध में महिलाओं का हनुमान चालिसा पाठी, सांसद अरुण गोविल पहुंचे बात की, नहीं मिला ठोस भरोसा जिसकी है दरकार
मेरठ। सांसद अरुण गोविंल जिनका सेंट्रल मार्केट खासतौर से सेक्टर दो की धरने पर बैठी महिलाओं को जिनका बीते चौदह दिनों से इंतजार था आखिरकार आज पहुंच ही गए। अरुण गोविल पहुंचे तो महिलाओं ने तंज कसा राम हमारे अगंना उतरे.. हालांकि यह तंज था या स्वागत दोनों ने अलग-अलग परिभाषित किया है। सांसद पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों व महिलाओं से बातचीत भी की, लेकिन जो कुछ भरेासा सांसद से महिलाएं चाती थीं वो नहीं मिला हालांकि सांसद ने बताया कि अफसरों व सरकार से बात करेंगे। उन्होंने भरोसा रखने बनाए रखने को कहा।
नोटिस पर हनुमान चालिसा
इससे पहले आज आवास विकास परिषद ने सुबह से ही सेटबैक की जद में आने वाले मकानों पर नोटिस चस्पा करने शुरू कर दिए। सांसद अरुण गोविल के आने की खबर पहले से ही मिल गयी थी। लेकिन नोटिस की कार्रवाई से महिलाए बुरी तरह उखड़ गईं। उन्होंने कहा कि सेटबैक के नोटिस आवास विकास के अधिकारी केवल खुद की नौकरी बचाने के लिए चस्पा करा रहे हैं। जो लोग नोटिस चस्प करने पहुंचे थे महलाओं ने उनसे कहा कि ऐसे नोटिस पहले उन अफसरों के मकानों पर चस्पा करो जिन्होंने ये मकान बनवाए। पैसे खाते रहे और आखिर तक बोले नहीं। यदि हमारा मकान नहीं बचा तो अफसरों के मकान भी नहीं बचेगे। महिलाओं ने कहा कि जो मकान खुद आवास विकास परिषद ने बेचे उनमें कहीं भी सेटबैक नहीं है। फिर अफसर किस बूते बाकि आवंटियों से सेटबैक छोड़े जाने की बात कर रहे हैं।
सासंद ने सुनी अपनी कही
सांसद अरुण गाेविल महिलाओं के बीच पहुंचे। महिलाओं ने नाराजगी जतायी यह नाराजगी सांसद के देरी से आने को लेकर थी। साथ ही उलाहना दिया कि जिस राम के भरोसे यहां बैठे हैं उन्हें ही सुध लेने की फुर्सत नहीं है। सांसद ने महिलाओं की बातें संयम से सुनी और कहा कि भरोसा रखें। सरकार गंभीर है। कोई ना कोई रास्ता निकलेगा। लेकिन महिलाएं चाहती थीं कि सांसद कुछ ऐसा कहें ताकि उनका भरोसा बना रहे और धरना थी खत्म कर दिया जाए। सांसद धरना तो खत्म करने की बात कर रहे थे लेकिन देने को कोई ठोस आश्वासन उनके पास भी नहीं था। आंदोलनकारी महिलाओं का कहना है जब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता वो यहां से कैसे उठ सकते हैं। जब तक धरनपा है तब तक उनकी बात भी सुनी जा रही है अफसर और नेता भी आ रहे हैं, लेकिन धरना खत्म होने के बाद कोई उनसे मिलेगा भी नहीं।


