रीना राय नहीं अमिताभ के दीवाने थे मोहसीन खान

Shekhar Sharma
4 Min Read

रीना राय की मोहसीन खान से पहली मुलाकात लंदन में उनकी बहन ने करायी थी, उस वक्त तक मोहसीन खान रीना को जानते तक नहीं थे

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट स्टार मोहसिन ख़ान और रीना रॉय की पहली मुलाक़ात लंदन में हुई थी। उस समय मोहसिन ख़ान इंग्लैंड में लीग क्रिकेट खेल रहे थे और रीना रॉय अपनी बहन के साथ वहां आई हुई थीं।मोहसिन को रीना रॉय से उनकी बहन ने ही मिलवाया था। मोहसिन ख़ान को फ़िल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी। बकौल मोहसीन खान “मैंने शादी से पहले रीना रॉय की कोई फ़िल्म नहीं देखी थी। फ़िल्मों में मेरी दिलचस्पी सिर्फ़ इतनी थी कि घर से निकलते समय अगर अमिताभ बच्चन का कोई फ़िल्मी सीन स्क्रीन पर आ जाता, तो मैं कुछ पलों के लिए उसे देखने के लिए रुक जाता। इसके अलावा मैं फ़िल्में बिल्कुल नहीं देखा करता था।”

दोस्ती प्यार में बदल गयी

इस शानदार मुलाकात के बाद रीना और मोहसीन खान में दोस्ती हो गयी, यह दोस्ती कब प्यार में बदल गयी दोनों ही नहीं जानते, लेकिन प्यार से आगे दोनों रिश्तेदार यानि पत्नी पत्नि बन गये। मोहसीन खान ने एक बार खुलासा किया कि रीना से उनके निकाह की वजह उनकी खूबसूरती नहीं बल्कि उनका एक शानदार इंसान होना था। मोहसिन ख़ान और रीना रॉय की दोस्ती प्यार में बदल गई. फिर दोनों 1983 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद रीना रॉय फ़िल्मी दुनिया से किनारा करके पाकिस्तान में रहने लगी थीं, लेकिन फिर वह समय आया जब मोहसिन ख़ान और रीना रॉय ने अपनी राहें अलग कर लीं। उनकी तलाक की खबरें भी खूब वायरल हुईं। रीना रॉय तलाक़ के बाद वापस भारत लौट गईं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम पहले जन्नत था, बाद में उसका नाम सनम ख़ान हो गया। दोनों के बीच बेटी की कस्टडी का मामला भी रहा। पहले बेटी अपने पिता के पास थी, लेकिन बाद में वह अपनी मां के पास चली गई।

बुलंदियों पर था दोनों का कैरियर

ये दोनों उस समय अपने-अपने करियर की बुलंदी पर थे। रीना रॉय की ज़िंदगी साइरा अली से शुरू होकर रूपा रॉय तक पहुंची और फिर रीना रॉय में बदल गई। यह नाम उन्हें फ़िल्ममेकर बीआर इशारा ने दिया था। उस दौर में रीना रॉय का नाम भारत की टॉप एक्ट्रेस में शुमार किया जाता था। उन्हें तमाम सुपरहिट मूवी दीं। जिनमें नागिन, आशा और कालीचरण जैसी सफल मूवी शुमार की जाती हैं। वो एक शानदार और परफैक्ट अदाकार हैं। यहां यह भी बता दें कि मोहसीन खान ने भारत की एक मूवी बंटवारा में भी काम किया। वो काम दिलाने में भी रीना रॉय की ही मुख्य भूमिका थी। मोहसिन ख़ान का फ़िल्म बंटवारा में काम करने का अनुभव काफ़ी दिलचस्प रहा था। इस फ़िल्म की कास्ट में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और शम्मी कपूर जैसे बड़े नाम शामिल थे।

Share This Article