मेरठ शहर से प्रकाशित पुराने समाचारों पत्रों में शुमार दैनिक “हिन्दू” के संपादक मुकेश गोयल की गिनती यूपी के सीनियर संपादकों में की जाती है
मेरठ/गाजियाबाद। पत्रकारों केअग्रणी संगठन न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NAI) द्वारा गाजियाबाद में आयोजित ’13वें कलम के सिपाही’ सम्मान समारोह में 7 दशक से अधिक से मेरठ से प्रकाशित दैनिक “हिन्दू” के सम्पादक मुकेश गोयल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद अतुल गर्ग, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, संस्था महामंत्री विपिन गौर आदि उपस्थित रहे।
मेरठ का बढ़ाया मान
न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NAI) द्वारा दैनिक “हिन्दू” के सम्पादक मुकेश गोयल को सम्मानित किया जाना पूरे मेरठ के पत्रकारों के लिए गौरव का पल है। यह पूरे शहर के पत्रकारों का सम्मान है। इस सम्मान के लिए मुकेश गोयल को तमाम पत्रकारों, अखवारों के संपादकों, चैनल रिपोर्ट, नगर के गणमान्य नागरिकों डाक्टरों, वकीलों तथा राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों, व्यापारी नेताओं, छात्र नेताओं, रंगमंच कर्मियों मनमोहन भल्ला आदि ने भी तहे दिल से बधाई दी है।


