ईरान बंद करने जा रहा है दुनिया की दूसरी सप्लाई लाइन भी आएगी मुसीबत
नई दिल्ली। ईरान ने तय कर लिया है कि वह अपने दुश्मनों को घुटनों पर लाकर ही दम लेगा। इसलिए उसने तय किया है कि स्ट्रेट होर्मूज के बाद वह दुनिया की दूसरी सप्लाई लाइन भी बंद करने जा रहा है, यदि वाकई ऐसा हो गया तो दुनिया के लोगों को ना तो गैस ही मिलेगी ना ही एक बूंद तेल मिलेगा। दुनिया हा-हाकर करेगी। लेकिन ईरान के दोस्तों के लिए अच्छी खबर है उनके जहाज बिना किसी रोकटोक इस रास्तों से आ जा सकेंगे। ईरान इन दिनों रूस व चीन सरीखे अपने दोस्तों पर खासा मेहरबान है, उसके निशाने पर केवली अमेरिका का है और ईरान ने साफ किया है कि वह अमेरिका और उसको अपने देश की जमीन पर फौजी ठिकाने देने वाले देशों को तेल और गैस के लिए तरसा देगा। ईरान की यह चेतावनी केवल चेतावनी ना समझी जाए ईरान ऐसा करने जा रहा है। यह बात ईरानी फौजी कमांडरों ने की है। उनका कहना है कि उसकी दुश्मनी केवल डोनाल्ड ट्रंप से है वह अमेरीकियो का भी दुश्मन नहीं है। जिस दिन अमेरिका डोनाल्ड ट्रंप को उठाकर बाहर फैंक देगा उस दिन वह अमेरिका के लिए भी रास्ते खोल देगा।
चीन और रूस का दबदबा
ईरान की इस चेतावनीइ के बाद दुनिय में चीन और रूस का दबदबा बढ़ना तय माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर चीन और रूस ने तय किय है कि अरब मुल्कों में वह अपने दोस्त ईरान को सुपर पावर बनाएंगे। चीन और रूस ईरान को किसी भी प्रकार की मदद पहुंचने से पीछे हटने वाले नहीं है। जानकारों की मानें तो ईरान केवल चीन व रूस की मदद के बूते ही अमेरिका से मुकाबला ही नहीं कर रहा है बल्कि अमेरिका के युद्धक विमानों को भी गिरा रहा है।


