नेतन्याहू ने बिगाड़ा ट्रंप का खेल बेरूत पर बमबारी

Shekhar Sharma
4 Min Read

इजरायली पीएम नेतन्याहू को फिर सुनाई, हवाई हमले पर ईरान बोला इजरायल को दिया जाएगा करारा जवाब

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच समझौता साइन होने से कुछ ही देर पहले इजरायल ने अचानक लेबनान पर भारी हवाई हमला कर दिया है। इजरायल की इस हिमाकत से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सख्त नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल को हमला नहीं करना चाहिए था। अमेरिका का ईरान के साथ समझौता बेहद करीब है। ट्रम्प का कहना है कि यह हमला “नहीं होना चाहिए था”, क्योंकि “हम ईरान के साथ शांति समझौते के बहुत करीब हैं”। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तेहरान ने अभी तक फ्रेमवर्क समझौते पर “अंतिम निर्णय नहीं लिया है” जबकि ऐसी खबरें हैं कि कतर के वार्ताकार समझौते को अंतिम रूप देने में मदद के लिए ईरान गए हैं।

सीज फायर एक एयर स्ट्राइक एक साथ

मिडिल ईस्ट में सीज फायर और लेबनान पर एयर स्ट्राइक ने सीजफायर के दावों की हवा निकाल दी है। इजरायल ने 
“युद्धविराम” की घोषणा के बावजूद लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर व्यापक हवाई हमले किए हैं। ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ का कहना है कि दहियेह पर इजरायली हमले से एक बार फिर यह पता चलता है कि अमेरिका में “या तो अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की इच्छाशक्ति की कमी है या ऐसा करने की क्षमता की कमी है”।

ईरान को मनाने का प्रयास करेंगे ट्रंप

इजरायल के लेबनान पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान से आग्रह करेंगे कि इस हमले का जवाब ना दिया जाए। ट्रम्प ने सभी पक्षों से “पीछे हटने” का आह्वान करते हुए कहा कि इजरायल द्वारा बेरूत पर हमला “नहीं होना चाहिए था”। उन्होंने यह भी दोहराया कि समझौता होने ही वाला है। उन्होंने कहा कि वह ईरान से बेरूत पर इजरायली हमलों का जवाब न देने का अनुरोध करेंगे। हालांकि एक ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि बेरूत पर इजरायली हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा। दूसरी ओर इजराइल का कहना है कि वह आने वाले घंटों में ईरान की ओर से संभावित जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि ईरान ने इजरायल को जवाब देना शुरू कर दिया है। कुछ मिसाइलें स्ट्रेट होर्मूज से होकर भी गुजरती देखे जाने का दावा रिपोर्टस में किया जा रहा है।

अब 3783 की मौत

बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 2 मार्च से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,783 हो गई है और 11,699 लोग घायल हुए हैं।उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में यमन अल-सईद अस्पताल के पास हुए एक हमले में इजरायली सेना ने चार फिलिस्तीनियों को मार डाला और अन्य को घायल कर दिया।

TAGGED:
Share This Article