यूपी एसटीएफ ने है दबोचा चरस तस्कर रामचंद्र, मौके से चार लाख की चरस भी बरामद, यूपी के कई जिलों में करता था माल सप्लाई
मेरठ। यूपी एसटीएफ के जांबाज अफसरों ने जान पर खेलकर जिस चरस तस्कर रामचंद्र को दबोचा है वह नेताल के अलावा यूपी के भी कई जिलों में माल सप्ताई करता था। वेस्ट यूपी के कई जिले शामिल हैं। आशंका है कि मेरठ से भी उसके कनेक्शन जुड़े हो सकते हैं। हालांकि अभी जांच ऐजेंसियां उससे की गई पूछताछ में मिली जानकारियों के आधार पर आगे पड़ताल में जुटी हैं। दरअसल मेरठ में पहले भी कई बार नशे के तस्करों को पुलिस और दूसरी जांच ऐजेंसियां दबोच चुकी हैं। उनसे नशे का सामान भी बरामद हुआ है। इसी के चलते आशंका जतायी जा रही है कि रामचंद्र के भी मेरठ कनेक्शन संभव हैं।
पूरा मामला
यूपी एसटीएफ को UP STF की टीम को पिछले कुछ दिनों से विभिन्न माध्यमों से लगातार यह सूचना मिल रही कि भारत- नेपाल के बॉर्डर एरिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवैध चरस की तस्करी करने वाला एक एक गैंग सक्रीय है। इस गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों में भारी मात्रा में चरस की खेप कैरियरों के माध्यम से सप्लाई करते हैं। इस सूचना के बाद UP STF की विभिन्न टीमों और यूनिट्स को कार्रवाही के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद टीम लगातार अलग- अलग एरिया में छानबीन कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार को उन्हें यह सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य चरस की एक खेप लेकर नेपाल रक्सौल, पूर्वी चम्पारण बिहार और गोरखपुर होते हुए कानपुर जाने वाला है। STF की टीम तत्काल एक्टिव हुई और उस रास्ते का घेराव किया जिधर आरोपी जाने वाला था। गाड़ियों की सघन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के संदिग्ध पाए जाने पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास चरस पाए जाने पर टीम ने तुरंत पकड़ लिया।आरोपी के पास से एक आधार कार्ड, एक मोबाइल, 1090 रुपए और 4 किलों चरस बरामद किया गया। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों के हिसाब से लगभग 20 लाख रुपए है।आरोपी ने बताया कि उसका एक गिरोह है, जो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है। गिरोह के सदस्यों की ओर से नेपाल और बिहार के विभिन्न स्थानों से चरस की खेप लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाता है। वह सालों से यह काम कर रहा है। इन दिनों रामचंदर जेल में है।


