तस्करा डाले जाने पर जतायी आपत्ति

Shekhar Sharma
1 Min Read

मेरठ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन सचिन सिरोही ने उनके व उनके समर्थकों के खिलाफ तस्करा डाले जाने पर आपत्ति की है। उन्होंने कहा है कि पैदल न्याय यात्रा सेंट्रल मार्केट धरना स्थल सेक्टर 2 शास्त्री नगर के विषय पर मेरी और मेरे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और अब मेरठ पुलिस प्रशासन द्वारा तस्करा डालकर की गई कार्यवाही को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से यह माँग है की वो इस विषय की गम्भीरता को देखते हुए संज्ञान ले। उन्होंने कहा कि उनका संगठन समाज हित में पूरे देश में कहीं भी समाज के लिए कार्यकर्ता रहा है। पिछले 3 दिनों में संगठन का कोई भी कार्यकर्ता धरना स्थल पर नहीं गया, लेकिन भविष्य में अगर वहां के लोग मदद के लिए बुलाएगे तो वहां भी जाएंगे। तस्करा डाले जाने को उन्होंने मुंह बंद करने की कार्रवाई करा दिया।

Share This Article