पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता

Shekhar Sharma
2 Min Read

राधा गोविंद में किया गया आयोजन, डा. दिशा दिनेश ने किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण पर दिया बल

मेरठ। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा हमारी शक्ति हमारी पृथ्वी विषय पर चित्रकला का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण एवं जल संरक्षण का महत्व बताया छात्रों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए सुंदर मनमोहक चित्रों की मुक्त कंठ से सराहना की । प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मेंं डा0 दिशा दिनेश असिस्टेंट प्रोफेसर चित्रकला विभाग स्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज ने विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बाल वाटिका के बच्चों ने सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कविताओं के माध्यम से पृथ्वी का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य संगीता कश्यप ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

पृथ्वी बचाने का संदेश

इस मौके सामाजिक कार्यकर्ता आयुष गोयल व अन्य ने पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी बचेगी तो हम बचेंगे। इसलिए खुद को बचाने के लिए जरूरी है कि पहले पृथ्वी को बचाया जाए। यह हम सभी का इस सुंदर सृष्टि के प्रति प्रथम व अनिवार्य दायित्व है।

Share This Article