वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया गया
मेरठ/ 51 वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता मे पश्चिमांचल डिस्कांम मेरठ के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर, निगम का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 8 से 9 April तक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ मे स्थित दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम, मे आयोजित की गई थी.
प्रतियोगिताओं के खिलाडी उपस्थित रहे
जिसकी ट्रॉफी श्रीमती अलका तोमर अर्जुन अवार्डी एवं कीडा अधिकारी, PVVNL तथा अन्य खिलाडियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक को सौपी गई। इस अवसर पर श्री संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), श्री आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), श्री एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी), श्री स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त), द्वारा खिलाडियो का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाडियों ने खेलों से जुडी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से प्रबन्धन को अवगत कराया। इस अवसर पर श्री जतन सिंह, श्री बिजेन्द्र, श्री मांगेराम, श्री बालेन्द्र आदि कुश्ती एवं कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं के खिलाडी उपस्थित रहे।


