“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की कार्यशाला में ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन के उद्बोधन की चर्चा
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी जिला मेरठ महानगर द्वारा दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की भव्य कार्यशाला का आयोजन सफायर ग्रांड रिसोर्ट वेद व्यासपुरी में किया गया। कार्यशाला में महानगर एवं जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पहले दिन छह सत्रों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ रहे। प्रथम सत्र की अध्यक्षता छावनी वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित अग्रणीण शिक्षण संस्थान ऋषभ एकाडेमी के सचिव सीए डा. संजय जैन ने की। उनका उद्बोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्पित था। डा. संजय जैन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सब का साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की परिकल्पना का साकार करते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी हम सभी के पथ प्रदर्शक हैं। हम सभी पीएम मोदी के अनुयायी हैं। जो पथ पीएम मोदी ने देश को दिखाया है, हम सभी को उस पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंड़ता के लिए कार्य करना होगा। हमें सभी को साथ लेकर चलना होगा। पीएम मोदी बार-बार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये बातें हमें जीवन आत्मसात करनी होंगी।
दिल की गहराइयों से उद्बोधन की तारीफ
प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे ऋषभ एकाडेमी के सचिव सीए डा. संजय जैन के उद्बोधन की सभी ने सराहना और प्रशंसा की। सत्र में मौजूद संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो कुछ भी डा. संजय जैन ने कहा है है वही इस आयोजन और पीएम मोदी की बातों का सार है। उन्होंने कम शब्दों में अपनी बात कहकर पीएम मोदी के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया है जो सभी को आत्मसात करना चाहिए।
तिलक लगाकर स्वागत
इससे पहले कार्यशाला स्थल पर पहुंचते ही महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों का विधिवत पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्रशिक्षण किट प्रदान की गई, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र अंकित कवर पेज वाली डायरी, पेन एवं प्रवेशिका रही। इस कार्यशाला प्रशिक्षण का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रशिक्षण महा अभियान के प्रदेश वर्ग प्रभारी द्वारा भाजपा के इतिहास एवं विकास पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ। जिला मेरठ महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी गाज़ियाबाद विधायक संजीव शर्मा रहे, जबकि प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन
इसके पश्चात प्रथम सत्र का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ रहे। सत्र की अध्यक्षता छावनी वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित अग्रणीण शिक्षण संस्थान ऋषभ एकाडेमी के सचिव सीए डा. संजय जैन ने की। इस अवसर पर “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” को प्राथमिकता देते हुए मेरठ में निर्मित बिगुल एवं बेडशीट को प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया।्अपने संबोधन मे मुख्य वक्ता ने “नरेंद्र मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं, उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को भी समय के साथ अपडेट और प्रशिक्षित रखना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित शौचालय निर्माण अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं हर घर जल योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीब, किसान, माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
द्वितीय सत्र
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता आईएमटी चेयरमैन मयंक अग्रवाल ने की तथा मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन रहे। उनका विषय “कार्य पद्धति” रहा। उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यप्रणाली को केवल समझना ही नहीं बल्कि उसे अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में भी उतारना आवश्यक है।
तृतीय सत्र
तृतीय सत्र की अध्यक्षता आनंद प्रकाश गर्ग (जानकी पेपर वाले) ने की। मुख्य वक्ता राज्य मंत्री जसवंत सैनी रहे। उनका विषय “पार्टी का इतिहास” रहा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि यदि किसी अनट्रेंड व्यक्ति के हाथ में गाड़ी दे दी जाए तो दुर्घटना होना तय है, ठीक उसी प्रकार संगठन में प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा को सही दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशालाएं अत्यंत आवश्यक हैं।
चतुर्थ सत्र
चतुर्थ सत्र की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता विनोद विरलिया ने की तथा मुख्य वक्ता कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन विमल शर्मा रहे। उनका विषय “व्यावहारिक सत्र” रहा, जिसमें मीडिया प्रबंधन, भाषण कला, दीवार लेखन, पोस्टर मेकिंग, गीत, कार्यालय संचालन एवं डाटा प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
पंचम सत्र
पंचम सत्र की अध्यक्षता कृष्ण कुमार (एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल) ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी रहे। उनका विषय “प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक पर्सप्शन निर्माण” रहा। उन्होंने कहा कि प्रेस विज्ञप्ति प्रभावशाली एवं तथ्यात्मक होनी चाहिए। प्रिंट मीडिया सत्यता का सबसे बड़ा प्रमाण होता है क्योंकि जब तक किसी समाचार की पुष्टि नहीं होती, वह प्रकाशित नहीं किया जाता।
इसी सत्र में प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया हर्ष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धरातल पर किए जा रहे कार्यों को यदि सकारात्मक रूप से वर्चुअल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया जाए तभी सोशल मीडिया का वास्तविक लाभ मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय एवं सकारात्मक रहने का आह्वान किया।
छटा सत्र
छठे सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी शेखर भल्ला (भल्ला स्पोर्ट्स) ने की। सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। उनका विषय “वैचारिक अधिष्ठान” रहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सेवा, सांस्कृतिक चेतना और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित एक वैचारिक आंदोलन है। जिसे हमे आगे लेकर जाना है।
ये रहे मौजूद
कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज पूर्व सांसद कांता कर्दम, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, प्रशिक्षण शिविर वर्ग प्रमुख व महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंघल, प्रदर्शनी प्रमुख विनय पाराशर शर्मा, रवीश अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, वीनस शर्मा, कार्यक्रम प्रमुख अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पूर्व महानगर अध्यक्ष ऋतुराज जैन, पूर्व विधायक रवींद्र भड़ाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, बीना वाधवा, अंकुर गोयल खंदक, मीडिया उपाध्यक्ष ललित नागदेव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, विवेक बाजपेयी, पंकज कतीरा, आइ टी विभाग से अंकुर राणा, ऋषभ आदि भी उपस्थित रहे।


