नील गली सर्राफा में बिछेगी पीएनजी लाइन

Shekhar Sharma
3 Min Read

1500+ सर्राफा एवं ज्वैलरी निर्माण इकाइयों को मुफ्त पीएनजी कनेक्शन, कामर्शियल पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन के लिए एप्लीकेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर

मेरठ। नील गली सर्राफा बाजार में आधुनिकता और औद्योगिकीकरण की दिशा में और बड़ा कदम आज पूरा हुआ 14 मार्च 2026 को जिलाधिकारी वी.के. सिंह की मौजूदगी में मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन और गैल गैस इंडियन के बीच हुए समझौते के बाद आज कामर्शियल पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन के लिए लाभार्थियों के एप्लीकेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर प्रक्रिया संपन्न हो गई। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ ही नील गली क्षेत्र की 1500+ सर्राफा एवं ज्वैलरी निर्माण इकाइयों को मुफ्त पीएनजी कनेक्शन देने का जमीनी काम अब शुरू होगा। सभी एप्लीकेंट जिन्होंने प्राथमिक रूप से कनेक्शन के किए स्कीम के तहत आवेदन प्रस्तु किए थे उन सभी पात्र इकाइयों के कनेक्शन हेतु एप्लीकेशन एग्रीमेंट संबंधी कार्रवाई पूर्ण हो गई।

वादा हुआ पूरा

मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के महामंत्री एडवाइजरी कमेटी डॉ. संजीव अग्रवाल ने कहा के 14 मार्च को हमने जो वादा किया था अब वो जमीन पर उतार दुख रहा है। पीएनजी से उत्पादन लागत 25-30′ घटेगी, गुणवत्ता सुधरेगी, बाजार ने आग लगना का खत्र खत्म हो जाएगा और कारीगरों का जीवन भी सुधरेगा।

जल्द बिछेगी लाइन

एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवाइजरी कमेटी राजकिशोर रस्तोगी ने कहा अब जल्द ही नील गली में पाइप बिछने लगेगी। जिलाधिकारी के सहयोग से ये संभव हुआ है। अब इंतजार सिर्फ पाइपलाइन बिछने का है, जिसके बाद मेरठ का सर्राफा उद्योग गैस आधारित औद्योगिकीकरण की नई ऊंचाई छुएगा। चैंबर फॉर डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई एवं मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पिछले 6 वर्षों से आगरा की तर्ज ओ मेरठ में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन की मांग कर रहा था जिसकी गंभीरतां को समझते हुए जिलाधिकारी जिलाधिकारी वी.के. सिंह ने प्राथमिकता पर पूर्ण कराया। गैल गैस के ऊंच अधिकारियों ने बाजार के टेक्निकल एवं स्थलीय निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में 14 मार्च को एसोसिएशन के साथ द्वशह्व साइन किया था। जिसके बाद फाइनेंशियल व्याबलिटी वित्तीय व्यवहार्यता सर्वे हुए। अब जल्द ही गैल गैस बाजार में गैस की पाइपलाइन बिछानी शुरू कर देगा ऐसा अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया। मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन डॉ संजीव अग्रवाल ने बताया कि इससे कारीगरों के खुशी का माहौल है। 40 साल से काम कर रहे कारीगर अनम अली ने कहा के_ ‘सिलेंडर का डर अब खत्म। रूश के बाद हमें भरोसा था, आज एग्रीमेंट देखकर यकीन हो गया कि अब गैस जरूर आएगी।

TAGGED:
Share This Article