बयान पर विरोधी लगा रहे हैं दो-दो पौधे

Shekhar Sharma
2 Min Read

व्यापार मंडल अध्यक्ष शैंकी की काउंसलिंग की मांग, बयान पर विरोधी लगा रहे हैं दो-दो पौधे

मेरठ। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने आज एसएसपी मेरठ के उस बयान के बाद प्रतीकात्मक रूप से दो पौधे लगाए, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘जो मेरे समर्थन में है वह एक पौधा लगाए और जो विरोधी है वह दो पौधे लगाए। ‘
इस अवसर पर शैंकी वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है और पौधारोपण एक सराहनीय कार्य है, लेकिन किसी जनविरोधी घटना के बाद जनता की भावनाओं को इस प्रकार के बयानों से नहीं टाला जा सकता। उन्होंने कहा कि मेरठ में हुए चर्चित थप्पड़ कांड के बाद लोगों की अपेक्षा निष्पक्ष जवाबदेही और संवेदनशीलता की थी।

पूछा कब होगी काउंसलिंग

उन्होंने एसएसपी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने विरोध करने वालों की ‘काउंसलिंगÓ कराने की बात कही थी। शैंकी वर्मा ने कहा कि हम इंतजार कर रहे है कब हमारी काउंसलिंग होगी?और कहा कि उन अधिकारियों की काउंसलिंग भी हो जो शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। लोकतंत्र में विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। शैंकी वर्मा ने कहा कि आज लगाए गए दो पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनता के सम्मान के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि वह संवाद और संवेदनशीलता के साथ जनता की बात सुने।

की मुलाकात

उन्होंने आज पुलिस प्रशासन द्वारा दलित समाज के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमों एवं उन्हें जेल भेजे जाने के मामले में कचहरी पहुँचकर मुलाकात की। उन्हें हर संभव कानूनी एवं सामाजिक सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भी कहा कि निर्दोष लोगों पर की जा रही कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। निष्पक्ष जांच कर निर्दोषों को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग है।

TAGGED:
Share This Article