प्रीपेड स्मार्ट मीटर डकैती: प्रमोद तिवारी

Shekhar Sharma
3 Min Read

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा बोले स्वीकार्य नहीं ळे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, सरकार वापस ले अन्यथा आंदोलन

नई दिल्ली। श्री प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता विरोधी दल राज्य सभा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग द्वारा जो ” प्रीपेड स्मार्ट मीटर” लगाये जा रहे हैं वे पूरी तरह से अव्यवहारिक हैं, और सीध सीधे उपभोक्ताओं के जेब पर डकैती डाली जा रही है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की रीडिंग सही नहीं आ रही है। इन्हें वापस लिया जाना चाहिए।

गलत रीडिंग काट रही जेब

श्री तिवारी ने कहा है कि मुझे स्वयं बिजली विभाग में मन्त्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है । ये प्रीपेड स्मार्ट मीटर पूरी तरह से गलत रीडिंग कर रहा है बिजली विभाग के अधिनियम 2003 की धारा 47 ( 5 ) के अंतर्गत हर उपभोक्त को यह विकल्प चुनने का पूरा अधिकार है कि वह पोस्ट पेड मीटर ले, अथवा प्रीपेड मीटर लगवाये। किन्तु बिजली विभाग द्वारा बलपूर्वक धोखे से या तो उपभोक्ताओं से सहमति ली जा रही है अथवा जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है ।
श्री तिवारी ने कहा है कि बिजली विभाग अपने ही बनाये कानून का पालन नहीं कर रहा है और उसका उल्लंघन कर रहा है । यही नहीं माननीय मुख्यमन्त्री जी ने 4 सदस्यीय समिति का गठन करके 10 दिन में रिपोर्ट मांगी है, और 30 दिन तक उपभोक्ताओं के कनेक्शन न काटने का निर्णय लिय है फिर भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं, इस तरह से मुख्यमंत्री के निर्णय का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है ।
यदि सरकार ने इस तरह से उपभोक्ताओं के जेब पर डकैती डाली तो आने वाले वर्ष 2027 के विधान सभा के चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी और भा.ज. पा. का पूरी तरह से प्रदेश से सफाया हो जायेगा । श्री तिवारी ने सरकार से आग्रह किया है कि ” प्रीपेड स्मार्ट मीटर” लगाने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाय ।

रंजन शर्मा बोले अन्याय

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्मार्ट मीटर के नाम पर आम आदमी से की जा रही लूट पर चुप बैठने वाली नहीं। उन्होहंने कहा कि यह संगठित लूट है। रंजन शर्मा ने कहा कि खुद सरकार भी इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि स्मार्ट मीटर गलत रीडिंग दे रहा है उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगायी जानी चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि शहर कांग्रेस अनेक बार स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन कर चुकी है। शहर कांग्रेस दोबारा भी इसको लेकर सड़कों पर उतरेगी।

TAGGED:
Share This Article