कांग्रेस नेत्री को छुड़ाने रंजन पहुंचें थाने

Shekhar Sharma
2 Min Read

धरने पर बैठीं सेंट्रल मार्केट की महिलाओं को स्पोर्ट करने पहुंची रीना शर्मा, पुलिस ने लिया हिरासत में, महिला नेत्री हिरासत में कांग्रेसियों ने घेरा थाना

मेरठ। शहर कांग्रेस की महिला नेत्री रीना शर्मा को धरना स्थल से हिरासत में लेना पुलिस को महंगा पड़ा गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पर चढ़ाई कर दी। जिसके चलते पुलिस को रीना शर्मा को थाने से ही छोड़ना पड़ा। जब तक पुलिस ने कांग्रेस नेत्री को रिहा नहीं कर दिया तब तक तमाम कांग्रेसियों के साथ रंजन शर्मा नौचंदी थाने में ही मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों से बहस

इससे पहले सेंट्रल मार्केट में रंजन शर्मा और दूसरे कांग्रेसियों की पुलिस अफसरों से रीना शर्मा को हिरासत में लिए जाने को लेकर लंबी बहस हुई। रंजन शर्मा का कहना था कि राजनीतिक दलों का यह लोकतांत्रिक अधिकार है कि यदि कोई मजलूम जुर्म के खिलाफ आवाज उठा रहा है तो उसका साथ दें। यही तो लोकतंत्र है। इस पर पुलिस अफसरों ने हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को सही ठहराने के का प्रयास करते हुए कहा कि वो तो वीडियो बनवा रही थीं। इस पर रंजन शर्मा ने कहा वीडियो तो आप भी बनवा रहे हैं। पुलिस वाले तो अब छोटी-छोटी बातों का वीडियो बनाने लगते हैं। मेरी आपसे बात हो रही है आप इस बात का भी वीडियो बनवा रहे हैं। तमाम पहरों के बावजूद कांग्रेसी धरना स्थल पर पहुंचे और बाद में वो सभी नौचंदी थाना जा पहुंचे। वहां काफी देर तक बहसा-बहासी के बाद पुलिस को रीना शर्मा को रिहा करना पड़ गया।

Share This Article