
आदित्य अग्निहोत्री व नैतिक राज मेहरा सेकेंड व भव्य जैन ने भी किया नाम रोशन
मेरठ। हाईस्कूल में शत प्रतिशत परिणाम लाकर वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋभष एकाडेमी के स्टूडेंट ने एक बार फिर ऋषभ की पढ़ाई का लोहा मनवाया है। इस शानदार परीक्षा परिणाम से प्रधानाचार्य व स्टॉफ के अलावा ऋषभ की प्रबंध समिति भी गदगद है। ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने शानदार परीक्षा परिणाम लाने वाले सभी बच्चों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने बच्चों का मुंह मीठा कराया। पूरे स्टॉफ ने बच्चों को शाबासी दी।
रिहान ने किया नाम रौशन
प्रधानाचार्य ने बताया कि 96 फीसदी अंक लाकर रिहान ने स्कूल का नाम रौशन किया है। वह प्रथम रहे हैं। रिहान के परिवार वालों ने इसके लिए ऋषभ को थैक्स बोला है। रिहान ने सफलता का श्रेय गुरूजनों को दिया है। आदित्य अग्निहोत्री व नैतिक राज मेहरा 92.8 फीसदी अंक आकर दूसरे स्थान पर रहे हैं। भव्या जैन 91.4 फीसदी अंक लायी हैं। इनके अलावा अनन्या, अंकिता, कनक बंसल, गौरव गुप्ता, उन्नति शर्मा, पलक बेनीवाल ने साबित किया है कि यदि परिश्रम किया जाए तो मंजिल भी आसान हो जाती है। ये सभी वो बच्चे हैं जिन पर ऋषभ का नाज है। ऋभष के कई ऐसे भी स्टूडेंट हैं जिन्होंने हिन्दी, इग्लिश, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस में विशेष योग्यता प्राप्त की है।
प्रबंध समिति ने दी बधाई
इन सभी बच्चों को ऋषभ एकाडेमी की प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद जैन, सचिव डा. संजय जैन, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य शरद त्यागी, उप प्रधानाचार्य पवन कपूर व मीडिया प्रभारी अजय जैन ने भी बधाई दी है।


