ट्रकों को ले जाने को लेकर ट्रांसपोर्टरों का हंगामा

Shekhar Sharma
3 Min Read

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा नहीं ले जाने देंगे ट्रक, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी मौके पर,

मेरठ। अवकाश का दिन और जीएसटी के दस्ते का अचानक टीपीनगर में पहुंककर दो ट्रकों को अपने साथ ले जाने की कार्रवाई को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने हंगामा कर दिया। तमाम ट्रांसपोर्टर जमा हो गए। सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर से जीएसटी की ग्रेड-2 अधिकारी मनीषा शुक्ला मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। काफी देर तक गहमा गहमी होती रही। बाद में तय हुआ कि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष को सूचना देगा उसक बाद देखा जाएगा कि क्या करना है।

यह हुआ

रविवार को जीएसटी विभाग की टीम माधव ट्रांसपोर्ट की दो ट्रकों को अपने साथ ले जाने पहुंची थी। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और विभागीय वाहनों को रोककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्टरों और जीएसटी अधिकारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। बाद में ग्रेड-2 अधिकारी मनीषा शुक्ला मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। एसोसिएशन का कहना है कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ट्रांसपोर्टरों से संबंधित किसी भी कार्रवाई से पहले ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को सूचना दी जाएगी। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कारोबार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है, ऐसे में इस तरह की कार्रवाई से व्यापार और प्रभावित होगा।

उत्पीड़न बंद करो वर्ना उतरेंगे सड़कों पर

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने आरोप लगाया कि जीएसटी विभाग आए दिन ट्रांसपोर्टरों के वाहनों को रोककर उनका उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई नहीं रुकी तो ट्रांसपोर्टर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि अफसर अपना रवैया सुधार लें वर्ना ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा हजारों ट्रक मालिकों व ड्राइवर क्लीनर के साथ सड़कों पर उतरेंगे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री दीपक गांधी, रोहित कपूर, अंकुर प्रजापति, सरदार खेता सिंह, सरदार संतोक सिंह, अभिनव गोयल, योगेश सिंघल, अनीस चौधरी, बबलू, प्रेम सिंह, अतुल शर्मा, अशोक शर्मा, नीरज मुल्तानी सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

Share This Article