पल्लवपुरम के पलहेडा फ्लाई ओवर पर अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन अभियान
मेरठ। हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने कांवड़ यात्रा मार्ग पल्लवपुरम के पलहेडा फ्लाई ओवर के समीप चिकन और कच्चे मीट की दुकान खुले होने का दावा किया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया है। हालांकि उन्होंने किसी अधिकारी से इसको लेकर बात करने से इंकार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेनोवेशन की आड़ में चिकन व उसके पीछे खुला मीट बेचा जा रहा है। उन्होंने दरावा किया कि पलहेडा फ्लाइओवर के नीचे गुलफाम नामक व्यक्ति की एक चिकन कॉर्नर की दुकान खुली मिली, जिसको शासन प्रशासन के आदेश का जिक्र करते हुए जल तक ना चलाने की अपील की और वहीं उसके पास में ही एक फल की दुकान पर भी अपनी पहचान उजागर करने की बात कही। फल विक्रेता शावेज ने अपने भाई जावेद के नाम से फल की दुकान पर बार कोड लगा रखा है जिसका इस्तेमाल करते हुए हमें पता चला की यह फल विक्रेता मुस्लिम है। सचिन ने आशंका व्यक्त की कि बिना अपनी पहचान अपनी दुकान पर लिखे बगैर कांवड़ियों को किसी भी प्रकार से दूषित किया हुआ फल मिल सकता है और कभी भी कोई विवाद ऐसे विषयों से कांवड़ियों और फल विक्रेताओं के बीच में हो सकता है।
पहचान छुपाते हुए बेचना गलत
अपना नाम और पहचान छुपाते हुए कांवड़ियों को भोजन या फल बेचना गलत है ये छल्ल और धोखा है। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर पहचान उजागर अभियान चलाया गया। उन्होंने कहाकि उन सभी लोगों की पहचान को उजागर करते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाते रहेंगे यह अभियान पुलिस प्रशासन को अवगत कराते हुए कांवडियों के हित में चलाया जा रहा है जल तक और उसके बाद भी आगे भी जारी रहेगा।


