चेयरमैन व निदेशक भी शामिल हुए शानदार कार्यक्रम में, श्री सांई एकेडमी अम्हैडा आदिपुर, मवाना रोड में भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति
मेरठ। श्री सांई एकेडमी अम्हैडा आदिपुर, मवाना रोड में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष संस्कारशाला कार्यक्रम का भव्य एवं भावानात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदेश्य विद्यार्थियों में माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम, कृतज्ञता तथा भारतीय संस्कारों के महत्व को जागृत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन नवीन कुमार निदेशक कपिल बालियान एवं प्रधानाचार्या करूणा चौधरी द्वारा द्वीप प्रज्वलित के साथ किया गया। सरस्वती वंदना ने पूरे वातारण को भक्तिमय एवं संस्कारमय बना दिया ।
मां प्रथम गुरू
इस अवसर पर चेयरमैन नवीन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि माँ बच्चे की प्रथम गुरू होती है और उसके व्यकितत्व निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निदेशक कपिल बालियान ने कहा कि माताएँ ही बच्चों को जीवन के श्रेष्ठ संस्कार प्रदान करती है और समाज के उज्जवल भविष्य की आधारशिला रखती है। प्रधानाचार्या करूणा चौधरी ने कहा कि श्री सांई एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और उत्तम संस्कारो से भी समृद्व करना है। मातृ दिवस पर आयोजित यह संस्कारशाला कार्यक्रम बच्चों और माताओं के बीच प्रेम, सम्मान और भावनात्मक संबंधों को सुद्वढ करना हैं । मातृ दिवस पर आयोजित यह संस्कारशाला कार्यक्रम बच्चों और माताओं के बीच प्रेम, सम्मान और भावनात्मक संबंधों को सुदृढ करने का एक सुन्दर प्रयास है।
आयोजन को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मातृ प्रेम पर आधारित मनमोहक गीत, नृत्य, कविता, भाषण एवं लघु नाटिकाएँ प्रस्तुत की, जिन्हे देखकर उपस्थित माताएँ भावविभोर हो उठी। ‘मेरी माँ, मेरी प्रेरणाÓ गतिविधि में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और आभार व्यक्त किया। माताओं और बच्चों के लिए रोचक खेल एवं गतिविधियाँ भी आयोति की गई, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी माताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्या करूणा चौधरी ने सभी माताओं, अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।


