संस्कृत गीत प्रतियोगिता एवं व्याख्यान गोष्ठी

Shekhar Sharma
3 Min Read

एन.ए.एस. कॉलेज मेरठ में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में गीत प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन

मेरठ। संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत नानकचंद ऐग्लो संस्कृत महाविद्यालय मेरठ में संस्कृत गीत प्रतियोगिता एवं व्याख्यान गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंगलाचरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ वाग्देवी सरस्वती की समर्चना और आतिथ्य सत्कार से हुआ।

गीता जीवन की मार्गदर्शिका

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ प्रशान्त शर्मा सह-अध्यक्ष संस्कृत विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने गीता की लोकोपयोगिता विषय पर अत्यन्त सारगर्भित मुख्य वक्तव्य में कहा कि गीता एक धार्मिक ग्रन्थ ही नहीं अपितु जीवन की व्यावहारिक मार्गदर्शिका है, जिसमें हर समस्या का समाधान प्राप्त है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. एस. एस. गौरव अध्यक्ष संस्कृत भारती, मेरठ प्रान्त ने गीता के उपदेश को व्यावहारिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया साथ ही विशिष्ट वक्त्री के रूप में उपस्थित प्रो. उमा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष , संस्कृत विभाग, एन ए एस कॉलेज मेरठ ने आत्म प्रबंधन के लिए गीता को सर्वोपयुक्त साधन बताया। इसी के साथ एक संस्कृत गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया। गीत प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित संस्कृतप्राच्यभाषा विभाग की परास्नातक की छात्रा रिया ने प्रथम और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर आर जी कॉलेज संस्कृत विभाग की छात्रा रही। सांत्वना पुरस्कार एन ए एस कॉलेज संस्कृत विभाग की छात्रा वंशिका और मेरठ कॉलेज मेरठ संस्कृत की छात्रा विदुषी को प्राप्त हुआ। स्वागत वक्तव्य एवं विषय प्रवर्तन डॉ संदीप कुमार अध्यक्ष संस्कृत विभाग द्वारा एवं आभार प्रकटन सांस्कृतिक साहित्यिक परिषद की समन्वयक प्रोफेसर कविश्री जायसवाल ने तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो मनोज कुमार अग्रवाल प्राचार्य एन ए एस कॉलेज ने की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ राजू शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत विभाग एन ए एस कॉलेज मेरठ ने किया। समारोह में प्रो विवेक त्यागी, प्रो मधु शर्मा , डॉ वंदना , प्रदीप , प्रतिभा, भानुप्रताप एवं छात्र उपस्थित रहे ।

TAGGED:
Share This Article