
रास्ते के गड़ढों में पानी भरने से हो रहे एक्सीडेंट, स्कूली बच्चों की गाड़ियां व स्कूटी गिरने की कई घटनाएं
मेरठ। महानगर का लिसाड़ीगेट श्याम नगर पिलोखड़ी रोड का इलाका बदहाल है। यहां बुरी तरह से डेमेज रोड के गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने की वजह से इनमें दिन में कई बार वाहन चालक गिरते हैं। सबसे ज्यादा एक्सीडेंट स्कूली बच्चों को ले जाने वाली ई रिक्शाओं व उनकी स्कूटी गिरने से हो रहे हैं। रात के वक्त जो अंजान लोग इस रास्ते से गुजरते हैं वो भी गड्ढों में भरे पानी की वजह से गिर जाते हैं। उन्हें पूर्वानुमान नहीं हो पाता है। इसको लेकर नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की गयी है, लेकिन निगम अधिकारियों का कहना है कि बारिश के बाद ही काम कराया जा सकेगा।
डेमज रोड से पैदल गुजरना भी दुश्वार
वार्ड नंबर 88 एवं 76 की सीमा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग श्याम नगर पिलो खड़ी मार्ग पर जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हैं। मानसूर सक्रिय होने के बाद से इस रोड पर ज्यादातर वक्त जल भराव रहता है। जगह-जगह गड्ढे होने से दो पहिया वाहन चालक ऑटो रिक्शा बैटरी रिक्शा साइकिल सवार स्कूटर मोटरसाइकिल वाले फिसल कर गिर जाते हैं। सबसे ज्यादा दुश्वारियां स्कूल जाने वाले बच्चे छात्र-छात्राएं एवं बुजुर्ग इस मार्ग से गुजर नहीं सकते। लोगों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो रास्ते की हालात इतनी ज्यादा खराब है कि अस्पताल पहुंचने में देरी की वजह से वह रास्ते में ही दम तोड़ दे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। रास्ते इतने खराब हो चुके हैं, लोगों ने इधर से गुजरना ही बंद कर दिया है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या 15वें वित्त आयोग का पैसा ऐसे स्थान पर लगाया गया है जहां आवश्यकता ही नहीं थी 15वें वित्त आयोग एवं अबस्थापना निधि के पैसे का उपयोग अपने स्तर से किया है जनता को लाभान्वित करने के लिए नहीं क्योंकि इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और एक समान विकास की बात बेमानी है और कागजों में विकास दिख रहा है धरातल पर विकास गुमनाम है। चुनाव के दौरान जो नेता इस इलाके की जनता से बड़े-बड़े वादा और दावे किया करते थे चुनाव निपट जाने के बाद वो इस इलाके में आकर भी नहीं झांकते। सपा नेताओं अफजाल सैफी, इरशाद अहमद , अनस ख्वाजा, आरिफ काजी आदि ने इस इलाके में कार्य कराए जाने के लिए नगरासयुक्त, मुख्य अभियंता नगर निगम, प्रभारी पथ प्रकाश, अपर आयुक्त आदि अधिकारियों को पत्र भी लिखा है।
स्ट्रीट लाइट मगर जलती नहीं
शहर के बनिया पाड़ा इलाके में पुलिस चौकी के समीप पास नाले पर सोलर पैनल लाइट लगी हुई है। यह लाइट और इसका पैनल और पोल झुक गया है। लोगों ने बताया कि इसकी वजह से कभी भी कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है और लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं क्योंकि यह मुख्य मार्ग है और कपड़ा मार्केट भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है लोगों की आवाजाही लगी रहती है। किसी अनहोनी घटना को रोकने के लिए और बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में आप तत्काल प्रभाव से सोलर पैनल ऊर्जा लाइट व झुके हुए पोल को तत्काल सीधा करने का कष्ट करें और बंद पड़े सोलर लाइट को कराया जाए जिसे क्षेत्रवासियों को अंधेरे से मुक्ति मिल सके और पास में स्थित नाले से लोग सुरक्षित निकाल सके आप संबंधित को निर्देश निर्गत करने का कष्ट करें।


