सोतीगंज बिक रहा है बोलो खरीदोगे

Shekhar Sharma
3 Min Read

वाहन चोर कुछ माफिया ही बेच रहे हैं कैंट बोर्ड के जगह, बीस-बीस लाख तक एक खोखे की जगह, कैंट बोर्ड ने लगाए क्रॉस के लाल निशान

मेरठ। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद सोतीगंज के जिन माफिया कबाड़ियों ने चोरी की गाड़ियों का कटान बंद कर दिया था, वो अब सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द करने के धंधे में उतर आए हैं। इन भूमाफिया कबाड़ियों के द्वारा सोतीगंज में बाकायदा एलान किया बताया जाता है कि करा दिया गया बताया जाता है कि सोतीगंज में सरकारी जमीन यानि कैंट बोर्ड के जो जगह है वो बिक रही है बोले खरीदोगे। यह भी पता चला है कि सरकारी जमीन पर एक खोखा का रेट बीस लाख तय किया गया है। कुछ लोगों ने सौदा भी किया है और करीब पांच लाख की रकम बतौर पेशगी भी इस भूमाफिया को थमा दिए हैं।

कैंट बोर्ड की ले रहा है गारंटी

जिस भूमाफिया का नाम केंट बोर्ड की जगह बीस-बीस लाख रुपए में बेचे जाने की बात सुनी जा रही है बताया जाता है उसने कैंट बोर्ड के स्तर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना होने देने की भी गारंटी ली है। लोगों ने नाम ना छापे जाने की शर्त पर बताया है कि इस भूमाफिया का दावा है कि वह बोर्ड के बड़े साहब तक से मिल चुका है, सब बात तय हो गयी है। जो कुछ सुनने में आ रहा है जो जिस प्रकार के वादे इस भूमाफिया के द्वारा किए जा रहे बताए जा रहे हैं, वह तो जांच का विषय है, लेकिन इस तथाकथित भूमाफिया के वादों पर यकीन कर यदि कुछ लोग सरकारी जमीन का सौंदा करते हैं तो उनके लिए बीस लाख की रकम फंसाने के अलावा कुछ नहीं होगा, क्योंकि इस इलाके में कैंट बोर्ड ने कई स्थानों पर अवैध निर्माणों पर पहले से ही लाल निशान लगाए हुए हैं जिनका अर्थ कि ये निर्माण कभी भी किसी भी वक्त ध्वस्त किए जा सकते हैं।

पूर्व में की जा चुकी है कार्रवाई

सोतीगंज को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए कैंट बोर्ड के अफसर कई बार कार्रवाई कर चुके हैं। जिन स्थानों पर अवैध रूप से कब्जे कर लिए गए हैं, वह जगह पहले भी कैंट बोर्ड खाली करा चुका है। आरोप है कि कि पुलिस से सांठगांठ के चलते जो जगह कैंट बोर्ड कार्रवाई कराकर खाली कराता है, उन पर भूमाफिया फिर से कब्जे करा देते हैं। दरअसल इन अवैधों की वजह कैंट बोर्ड को पुलिस के स्तर से समुचित सहयोग का ना मिल पाता है। उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से कैंट बोर्ड जहां पर बीस-बीस लाख रुपए में सरकारी जमीन को खोखे डालकर घेरवाया जा रहा है वहां फिर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

Share This Article