


आशियानों को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान का पत्र
मेरठ। शास्त्रीनगर के ८१५ आशियानों को बचाने और पीड़ितों की पीड़ा को पहुंचाने के लिए सपा विधायक अतुल प्रधान ने राष्ट्रपति को पत्र प्रेषित कर मिलने का समय मांगा है। इस पत्र में अतुल प्रधान की मार्फत अवगत कराया है कि विगत कई महीनों से सेंट्रल मार्केट (शास्त्रीनगर सेक्टर-2 ) के व्यापारी एवं विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिलाएँ अपनी आजीविका, रोजगार तथा पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रभावित परिवार अत्यंत मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तथा न्याय की आशा में आपकी ओर देख रहे हैं । अत: आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया मुझे एवं सेंट्रल मार्केट (शास्त्रीनगर सेक्टर-2) के प्रभावित प्रतिनिधिमंडल को आपसे भेंट करने हेतु अपनी सुविधानुसार समय प्रदान करने का कष्ट करें, जिससे इस प्रकरण के सभी तथ्य आपके समक्ष प्रस्तुत किए जा सकें तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु आपका मार्गदर्शन एवं आवश्यक हस्तक्षेप प्राप्त हो सके।
विधायक के आवास पर पहुंचे
इससे पहले शास्त्रीनगर की आंदोलनकारी महिलाएं विधायक अतुल प्रधान के आवास पर पहुंचीं। आज बुलायी गयी बैठक में जो कुछ घटनाक्रम हुआ उसको लेकर भी चर्चा की गयी। वहीं दूसरी ओर आज दिन भर बड़ी संख्या में धरना स्थल पर लोग आते जाते रहे। दोपहर को वहां मिटिंग हुई। मिटिंग में तय किया गया कि धरना जारी रहेगा। इतना ही नहीं अपने आशियानों को बचाने के लिए जो भी बन पड़ेगा वो किया जाएगा। लोगों से अपील की गयी कि पार्टी पॉलटिक्स को दूरकिनार कर केवल आशियाना बचाने के लिए सोचें। भाजपा-भाजपा तो आशियानों के बच जाने के बाद भी खेला जा सकता है।


