गोरखपुर में एक गांव का नाम भगवान परशुराम जी के नाम पर रखने पर सीएम का आभार
मेरठ। प्रदेश के दर्जा प्राप्त ने निवर्तमान राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रदेश के विकास, संगठन और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। भगवान परशुराम के सम्मान में जनभावनाओं का आदर करते हुए जलालाबाद का नाम भगवान परशुराम पुरी किए जाने तथा गोरखपुर में एक गांव का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह निर्णय हमारी सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपरा के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व उत्तर प्रदेश को विकास और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम प्रदान कर रहा है। उन्होंने मेरठ के विकास एवं संगठन पर चर्चा की।


