वोट चोरी के खिलाफ गरजेंगे सपाई

Shekhar Sharma
4 Min Read

शहर की तीनों विधानसभा के पदाधिकारियों ने की बैठक, वोट चोरी के खिलाफ आज गरजेंगे सपाई

मेरठ। वोट चोरी के विरोध में तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सपाई शहर का चक्का जाम करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। समाजवादी पार्टी हाई कमान के निर्देश पर प्रदेशव्यापी विधानसभा स्तरीय बैठक आज 49 मेरठ दक्षिण 48 मेरठ शहर और 47 मेरठ कैंट विधानसभा में अलग-अलग स्थान पर हुई। दक्षिण विधानसभा की अध्यक्षता हाजी मुकीम चौधरी ने की तथा संचालन पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी ने किया तथा शहर विधानसभा की अध्यक्षता चौधरी अनीस अहमद केले वाले ने की तथा संचालन अफजाल सैफी पूर्व पार्षद दल नेता ने किया तथा कैंट विधानसभा की अध्यक्षता कैंट विधानसभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश महामना नेकी संचालन समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष हरप्रीत आहूजा ने किया।

अंबेडकर प्रतिमा पर जुटेंगे कार्यकर्ता

तीनों बैठकों में वोट बचाओ संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ पिछड़ों दलित् अल्पसंख्यकों का सम्मान बचाओ एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक मजबूती के साथ संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से कमिश्नरी पार्क पर इक_ा होकर सुबह 10:00 बजे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता की प्रतिमा कचहरी पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गाकर सामूहिक मार्च का समापन किया जाएगा तथा सभी वक्ताओं ने भाजपा की दोहरी नीति और धर्म आधारित राजनीति का दहन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा आस्था से नहीं तथा भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन सरकार द्वारा न्यायपालिका कार्यपालिका विधायिका और चौथे स्तंभ पत्रकारिता पर भी अंकुश लगाने का काम किया है तथा सभी से भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा और पार्टी के नाम पट्टी का हिंदी उर्दू लिपि में अवश्य लगे तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बी एल ए के रूप में नियुक्त होंगे और भाजपा के फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने और जिन मतदाताओं के नाम एस ए आर में बूथ स्तरीय बी एल ओ के माध्यम से जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से एस ए आर में काट दिए गए और जो युवा युवती 18 साल के हो गए हैं उनकी नई वोट बनाने का काम प्रत्येक मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे तथा जो मतदान कर्मी बीजेपी एजेंट के रूप में काम करेंगे उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग को लिखित रूप में अवकाश कराया जाएगा।

उपस्थित

बैठक में महानगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, चौधरी आस मोहम्मद, अफजाल सैफी, शाहिद पहलवान, ओमप्रकाश महामना, मुशीर खान, अक्षय अरिहंत जैन, रविंद्र प्रेमी, सुमित बौद्ध, हाजी यूसुफ तोमर, माजिद चौधरी, अरशान खान, अदनान रिजवान कुरैशी बिलाल कुरेशी, अब्दुल फहीम एडवोकेट, आसिफ खान एडवोकेट, मुस्तफा अंसारी, गुलजार अहमद, निपुण अग्रवाल, डॉक्टर आदित्य, गुर्जर पदम सिंह, जाहिद खान आदि उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article