स्मार्ट मीटर के लिए विशेष मेगा कैंप

Shekhar Sharma
3 Min Read

स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के उद्देश्य

मेरठ। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए ‘आफत’ बन गए हैं, जिससे भीषण गर्मी में भारी विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। मीटरों के तेज चलने से बिल कई गुना बढ़ गए हैं (₹500 की जगह ₹5000 तक), और बैलेंस खत्म होते ही बिजली कटने से लोग परेशान हैं। सरकारी तंत्र की खामियों और अनियोजित कटौतियों के कारण कई इलाकों में जनता मीटर उखाड़कर फेंक रही है। हालाकि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के सभी 14 जनपदों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सुविधाओं और नियमो के बारे मे जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा हैं और स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से विशेष मेगा कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 14 जनपदों में आयोजित विशेष मेगा कैम्प अत्यन्त सफल रहे हैं दिनांक 24.04.2026 से 04.05.2026 तक कुल 9485 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 8667 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

उपभोक्ताओं से अपील

उपभोक्ताओं से अपील है कि वे रिचार्ज केवल अधिकारिक माध्यमों यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप, अधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डिजीटल भुगतान प्लेटफार्म से ही करे किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता विद्युत हैल्पलइन नं0 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सेवा और राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु बैलेन्स समाप्त होने पर घरेलू 01 कि०वा० तक के उपभोक्ताओं की बिजली 30 दिनों तक नही कटेगी। इसके अतिरिक्त घरेलू 01 कि०वा० से अधिक एवं 02 कि०वा० तक के उपभोक्ताओं को 03 दिन अथवा 200 का (जो बाद मे हो) इमरजेंन्सी केडिट दिया जाएगा।

क्रेडिट का दावा

अन्य सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बैलेन्स समाप्त होने पर 03 दिनों का इमरजेंसी क्रेडिट पीरियड मिलेगा। उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के माध्यम से अपना बैलेन्स चैक करते रहें और समय पर रिचार्ज कराऐं।उपभोक्तओं की सुविधा के लिए नो-कट विन्डों की व्यवस्था लागू की गई है जिसके अन्तर्गत शाम 6:00 बजे से प्रातः 8:00 बजे तक तथा सार्वजनिक अवकाश और रविवार के दिन बैलेन्स कम या नकारात्मक होने पर बिजली नही कटेगी।

TAGGED:
Share This Article