महिला पत्रकार की टारगेट किलिंग

Shekhar Sharma
3 Min Read

उत्तरी लेबनान में रिपोर्टिंग थी अमन खलील, अब तक 90 पत्रकारों को मार चुके हैं इजराली कमांडों, सीज फायर के बाद की गयी एयर स्ट्राइल के बाद रिपोर्टिंग पर थीं

नई दिल्ली। सीज फायर के एलान के बाद लगातार की जा रही एयर स्ट्राइक कि रिपोर्टिंग कर रही लेबनानी महिला पत्रकार अमन खलील की लेबनान के स्नाइपर्स ने टारगेटेग किलिंग कर दी है। अमन खलील एक महिला पत्रकार थीं। वह लगातार सीजफायर के दौरान किए जा रहे इजराइली हमलों कि रिपोर्टिंग कर रही थीं। एक पत्रकार के रूप में अमन खलील की मौत पत्रकारों के तौर पर 90वीं मौत या हत्या है। अमन खलील की मौत को लेकर दुनिया भर के मीडिया हाउस में इजरायल की तीखी आलोचना की जा रही है। इजरायली कार्रवाई के चलते लेबनान वहां काम करने वाले पत्रकारों के लिए मौत का मुहाफिज बनता जा रहा है।

जारी है हत्याओं का सिलसिला

अमेरिका के द्वारा भले ही लेबनान में सीज फायर का दावा किया जाता हो, लेकिन वहां हत्यारों का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। इजरायल पहले ही साफ कह चुका है कि सीज फायर के बाद भी उसको एयर स्ट्राइल का हक है और वह लगातार वहां एयर स्ट्राइक करता रहेगा। एक दिन पहले ही इजरायल ने हम्मास के छह लड़ाकों को मार डालने का दावा किया है। हालांकि लेबनानी सरकार की मानें तो 2 मार्च के बाद से लेबनान में की गयी इजरायली एयर स्ट्राइक में बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं। यह स्थिति तब है जब अमेरिकन प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि लेबनान में सीजफायर जारी है। उन्होंने नेतन्याहू को लेबनान पर हमले ना करने को कहा है।

गाजा में इजरायली ह मला चार की मौत

आज सुबह गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम चार लोग मारे गए हैं। इस क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अल-मुघराका के केंद्रीय गांव के पास एक हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गाजा शहर के पास इजरायली गोलीबारी और गोलाबारी में दो अन्य लोग मारे गए। इसके अलावा, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस में एक 40 वर्षीय महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अक्टूबर 2023 में इजरायल द्वारा शुरू किए गए नरसंहार युद्ध के बाद से गाजा में कम से कम 72,587 लोग मारे गए हैं। अक्टूबर 2025 में युद्धविराम होने के बाद से, इजरायल ने समझौते का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए, फिलिस्तीनी क्षेत्र पर लगभग दैनिक हमले जारी रखे हैं, जिनमें फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

TAGGED:
Share This Article