शिक्षक संघ का अधिवेशन 6, 9 व 0 को गोरखपुर में

Shekhar Sharma
2 Min Read

शिक्षा को बचाने को प्रदेश भर से लाखों की संख्या में गोरखपुर के लिए रवाना होंगे शिक्षक

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट का 63 वां महाधिवेशन 6, 7 व 8 मई को रेलवे ऑडिटोरियम पूर्वात्तर रेलवे गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी डॉ उमेश त्यागी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने दी। इसमें प्रदेश भर से लाखों शिक्षकों के पहुंचने की उम्मीद जाहिर की जा रही हे।

प्रांतीय कार्यकारिणी के अनुपालन में

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को सम्पन्न हुई ,प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन में 6, 7 व 8 मई को उ प्र मां शि संघ का 63 वां ऐतिहासिक महाधिवेशन,रेलवे आडिटोरियम पूर्वोत्तर रेलवे , गोरखपुर पर आयोजित किया जायेगा। चार सत्र महाधिवेशन चार सत्रों में होगा । महाधिवेशन में शिक्षा की चूनौतियां, ‘शिक्षकों का दायित्व63विषय पर गम्भीर चिंतन के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे।आज की परिस्थितियों में*पुन: शिक्षा बचाओ अभियान पूरे प्रदेश में ही नहीं , अन्य संगठनों का **साथ लेकर, राष्ट्रीय स्तर पर भी शिक्षा बचाओ अभियान सघन रुप से चलाया जायेगा।

सीएम के घर से शिक्षा बचाओ अभियान की शुरूआत

इस महाधिवेशन का महत्व इस लिये भी बढ जाता है कि मुख्य मंत्री के घर से ही शिक्षा बचाओ अभियान व शिक्षकों की सेवा सुरक्षा बचाओ * ‘अभियान *की शुरूआत होने जा रही है।इस महाधिवेशन में प्रदेश के कोने कोने से कई हजार शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे। *करो या मरो *की नीति के आधार पर निर्णायक संघर्ष की रणनीति तय की जायेगी । प्रदेश अध्यक्ष उमेश त्यागी ने आग्रह किया है कि महाधिवेशन मे लिये जाने वाले अहम निर्णयों को पूरा करने के लिये दृढ़ संकल्पों के साथ प्रतिभाग करें। प्रतिनिधि अपने नाम जिला संगठन के पदाधिकारीयों को बता दें। ताकि प्रतिभागियो की संख्या जनपद वार पता लगने पर समुचित व्यवस्था करने में आसानी होगी। उमेश त्यागी ने बताया कि गोरखपुर महाधिवेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

Share This Article