टेंट कारोबारी बोले कम की जाए जीएसटी की दरें

Shekhar Sharma
3 Min Read

सरकार से टेंट व्यवसायियों पर लगे 18′ की जीएसटी दर को 5′ किये जाने की मांग

मेरठ। टेंट कारोबारियों ने सरकार से जीएसटी की दरें कम करने की मांग की है। यह मांग इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में 19,20,21 व 22अगस्त 2026 को होने वाली चार दिवसीय प्रदर्शनी के आज तीसरे दिन उठायी गयी। ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रजि. की आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंघल ने की तथा संचालन महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर ने किया।
यह प्रदर्शनी आकार एक्जीबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। अध्यक्ष विपुल सिंघल ने इस मौके पर सरकार से टेंट व्यवसायियों पर लगे 18′ की जीएसटी दर को 5′ किये जाने की मांग की, और साथ ही सभी राज्यों में एक नीति बनाकर टेंट नगर विकसित किए जाने की मांग की। जिस प्रकार सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर संपूर्ण देश में विकसित किए गए तथा मास्टर प्लान में जगह दी गई उसी प्रकार टेंट, मंडप नगर को मास्टर प्लान में जगह मिले। , संयोजक दीपक मित्तल, सीनियर वाईस चेयरमैन नवीन अग्रवाल , आकार निदेशक जितेंद्र पटेल, परिमल पटेल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राजस्थान अध्यक्ष रविंद्र सिंह, हरियाणा से ओमवीर सिंह, पंजाब से दिनेश कटारिया, उड़ीसा से काबुली भाई, वेस्ट बंगाल से गोपाल सरकार द्वारा संबोधन किया गया।

12 सौ से ज्यादा पहुंचे

इस प्रदर्शनी में देश भर से 1200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता, आयात कर्ताओं ने भाग लिया। एक्सपो मार्ट में चल रही प्रदर्शनी में देशभर से एक लाख से अधिक टेंट व्यवसाइयों ने भाग लिया। संरक्षक अमरजीत सिंह दुआ ने देश के सभी टेंट व्यवसायियों से निवेदन किया कि इस प्रदर्शनी में भाग लेने के पहुंचे। ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के महासचिव सरदार करतार सिंह कोचर जी ने सभी व्यापारियों से प्रदर्शनी में भाग लेने व अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कहा।आज प्रदर्शनी में मेरठ टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन अरोड़ा महामंत्री सुशील गुप्ता, चेयरमैन नवीन अग्रवाल, सतनारायण गुप्ता अतुल गुप्ता संजीव मित्तल अपार मेहरा सहित 70 से अधिक टेंट व्यवसाययों ने भाग लिया।

Share This Article