इलाज नहीं यहां गौ माता को मिलती है मौत

Shekhar Sharma
2 Min Read

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूरजकुंड के ट्रॉमा सेंटर पर छापा, बुरी अवस्था में मिले गौवंश, इलाज की है दरकार

मेरठ। सूरज कुंड ट्रॉमा सेंटर पर गौवंश बड़ी संख्या में बिना इलाज के तड़प- तड़प कर मर रही है सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता उज्जवल तायल, विशाल धानक व मिठू कंसल वहां पहुंचते है वहां एक साथ चार गौवंशों की हुई देख और वहां पर गोवंशों का ऐसा हाल कर डॉ राघव से इस बात की नाराजगी व्यक्त करते है डॉ राघव कार्यकर्ताओं से असभ्य तरीके से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अनुचित व्यव्हार करते है इन बजरंग दल कार्यकर्ता की सूचना पर अनेकों कार्यकर्ता वहां पहुंच जाते है व इस घटना का विरोध करने लगते है मामला बढ़ता देख अपर नगर आयुक्त पंकज जी वहां पहुंचते है नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली व कार्यकर्ताओं को उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए शांत किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मौक़े पर महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, महानगर सह गौ रक्षा प्रमुख पुनीत धानक, विशाल धानक, नमन अग्रवाल, अमन राजपूत, बिट्टू पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हालात सुधरे तो बने बात

बजरंग दल के तमाम खुद को बड़ा नेता और गौरक्षक बताने वाले ये कार्यकर्ता और नेता ट्रॉमा सैंटर पर पहुंच तो गए लेकिन बड़ा सवाल क्या इनके इतना भर कर देने से गौमाता के इलाज के नाम पर चलाया जा रहा नगर निगम के इस ट्रॉमा सैंटर की व्यवस्था पटरी पर आ जाएंगी। नगर निगम की बात करें तो वहां तो ट्रिपल इंजन की सरकार है। यदि ट्रिपल इंजन की सरकार होते हुए भी बजरंग के कार्यकर्ता हालात नहीं सुधरवा सकते और हालात के जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं करा सकते तो उन्हें कम से काम गौवंश प्रेमी होने का तमगा हटा देना चाहिए।

Share This Article