पुण्यतिथि पर बाला साहेब का श्रद्धांजलि

Shekhar Sharma
2 Min Read

शिव सैनिकों ने दी बाला साहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

मेरठ, छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर बालासाहेब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि मनाते हुए शिवसेना यूबीटी के शिव सैनिकों ने बालासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे कट्टर हिन्दुत्व के समर्थक थे। जब उन्होंने शिवसेना का गठन किया तब उनके द्वारा ये नियम बनाया गया था कि शिवसेना के माध्यम से शिव सैनिक 80 प्रतिशत समाज सेवा व समाज सेवा में आने वाली रूकावट को रोकने के लिए 20 प्रतिशत राजनीति करेंगे, तब से ही सभी शिव सैनिक शिवसेना के माध्यम से 80 प्रतिशत समाज सेवा करते हैं और शिवसेना में रहकर जिसने भी 100 प्रतिशत राजनीति करने की कोशिश की, तो उसे या तो संगठन से निकाल दिया गया या फिर वह स्वयं शिवसेना छोड़ कर चला गया , शिवसेना यूबीटी आज भी बालासाहेब के दिखाये मार्ग चल रही है, और भारत सरकार से मांग करती है कि शीघ्र बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न देकर करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा करें।

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि देने वालों में अवनीश आर्य, पंकज गुप्ता, सनी प्रधान, यासीन खान, शौकत सलमानी, अहसान कुरेशी, बोस सिद्धार्थ, पवन पार्चा, विनित जैन, सूरज प्रजापति, जसवीर सिंह, सहेन्दर तोमर, प्रदीप कुमार, दिनेश सिंघल, रशल गुप्ता, महेन्द्र प्रजापति, चांद मुश्ताक, दिलशाद, अयान अमरनाथ, टीटू, चमन शेखपुरा, पवन कपाड़िया आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

TAGGED:
Share This Article