ट्रंप बोले आज ईरान की आखिरी रात

Shekhar Sharma
2 Min Read

समझौता ना करने व स्ट्रेट होर्मूज ना खोलने पर दी ईरान को खत्म कर देने की धमकी, ईरान ने दिया जवाब

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि मंगलवार की रात ईरान की आखिरी रात हो सकती है। उन्होंने कहा है कि या तो ईरान स्ट्रेट हार्मूज खोले और समझौता करे वर्ना खत्म होने को तैयार रहे। ईरान ने ट्रंप को जवाब देने में कतई देरी नहीं की। डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि ईरान को होर्मुज़ स्ट्रेट खोलना होगा, जहां से दुनिया भर की तेल सप्लाई का 20 फ़ीसदी हिस्सा ट्रांसपोर्ट होता है। ट्रंप की दी गई ये डेडलाइन मंगलवार को वॉशिंगटन डीसी समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे) ख़त्म हो रही है। ट्रंप का सब्र अब जवाब दे रहा है। उन्हें अपने देश में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से अब कहा जा रहा है कि ट्रंप उताबले हैं, लेकिन ईरान भी पूरी तैयारी व हिसाब चुकता करने के मूड में है। हालांकि ट्रंप ने कहा है कि ईरान के मौजूदा नेता ‘अच्छी नीयत’ से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन नतीजा अब भी अनिश्चित बना हुआ है। ट्रंप व्हाइट हाउस में बोल रहे थे।

ईरान बोला समझौता नहीं युद्ध

इस बीच, ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्तावों को ख़ारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि ट्रंप अब बुरी तरह से फंस गए हैं। वह यहां से निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं, लेकिन ईरान की मर्जी से उन्हें रास्ता भी नहीं मिलने वाला। जंग ट्रंप ने शुरू की है, लेकिन इसको खत्म ईरान करेगा। ईरान ने संघर्ष को स्थायी रूप से ख़त्म करने और प्रतिबंध हटाने की मांग की है। ईरान का कहना है कि लड़ाई उसकी शर्तों पर खत्म होगी।

Share This Article