
विहिप के कार्यकर्ताओं ने लगाया होटल में लव जेहाद चलाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
मेरठ। भावनपुर इलाके में भाजपा नेता के होटल में लड़के लड़कियों की मौजदूगी को लेकर हिन्दू संगठनों ने हंगामा कर दिया। इस होटल में अक्सर कपल आया करते हैं, किसी ने यह खबर आज हिन्दू संगठनों को दे दी। सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामला भावनपुर थान क्षेत्र स्थित यू पाकेट होटल निशांत से जुड़ा है। वहीं दूसरी ओर हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि मामला लव जेहाद का है। इसको लेकर हिन्दू संगठन के सचिन सिरोही ने सीएम योगी से मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री बंटी बजरंगी का आरोप है कि इस होटल में लवजेहाद का मामला चल रहा है। जहां मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़कियों को होटल में लाया गया। जिसके बाद जब उनके कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।कार्यकर्ताओं ने होटल स्टाफ से रजिस्टर दिखाने को कहा। तो स्टाफ ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए बदत्तमीजी कर दी तब इन लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने होटल में जांच की तो वहां दो लड़कियां, दो लड़के मिले। उनको पुलिस थाने लाई है। उनसे पूछताछ हो रही है। एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है। ये होटल अमन फौजी नामक आदमी का बताया जा रहा है जो भाजपा नेताओं के साथ फोटो डालता है। पुलिस अमन की क्रिमिनल हिस्ट्री भी चैक कर रही है।
पुलिस पर आरोप
मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल मालिक द्वारा फर्जी मुस्लिम बालिग युवक-युवतियों का आधार कार्ड दिखाकर कार्यकर्ताओं को भगाने का प्रयास किया गया। बजरंग दल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी होटल मालिक का स्पोर्ट किया तो बजरंग दल ने अपने संगठन में कार्यकर्ताओं को सूचना दी मौके पर संख्या बल बढ़ता देख, थाना भावनपुर पुलिस चारों युवक, युवतियों को लेकर थाने पहुंच गई। थाने पहुंचे बजरंगदल कार्यकताओं ने चारों के आधार कार्ड मांगे तो पुलिस ने भी सभी को बालिग और मुस्लिम बताया। बजरंग दल ने अपने स्तर से अपनी संतुष्टि के लिए पता किया तो दोनों युवतियों में से एक हिंदू निकली जिसकी उम्र 17 वर्ष है व 12वीं की छात्रा है। कार्यकर्ताओं ने लड़कों के फोन की जाँच की मांग करने पर मोहम्मद ओवेश ने कहा कि किसी के पास मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती हुई व हंगामा होता देख दोनों लड़कों के मोबाइल फोन मंगा लिए। इस प्रकार के कृत्य को देखकर बजरंग दल पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े करता है कि पुलिस भी इस सब में शामिल है क्या जो हिंदू युवती को भी मुस्लिम बना रही है व किसी के मोबाइल फोन की जांच नहीं करा रही। बजरंग दल संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि यह सब लव जिहाद और धर्मांतरण के चलते किया गया है इसकी निष्पक्ष जांच हो और फर्जी आधार कार्ड लगाकर होटल में रूम देकर नाबालिग लड़कियों का शोषण करने वाले होटल और होटल मालिक के खिलाफ भी कार्यवाही हो। मौके पर महानगर सह संयोजक रिंकू ठाकुर, सह मंत्री बंटी बजरंगी, कृष्ण कश्यप, विशाल धानक, उज्ज्वल तायल, प्रिंस सोनकर, दिलकेश हिंदू , सागर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्या है लव जेहाद
लव जिहाद एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों द्वारा उस दावे के लिए किया जाता है, जिसमें कहा जाता है कि मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे विवाह करते हैं और फिर उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराते हैं। इस विषय पर देश में अलग-अलग राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी दृष्टिकोण मौजूद हैं। मुस्लिम समुदाय के नेताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि बालिग व्यक्तियों को अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने और धर्म चुनने का संवैधानिक अधिकार है। कई कानूनी विशेषज्ञों और धर्मनिरपेक्ष समूहों का तर्क है कि आपसी सहमति से बने संबंधों को राजनीतिक लाभ के लिए गलत तरीके से पेश किया जाता है, जिससे समाज में ध्रुवीकरण बढ़ता है। भारतीय अदालतों ने भी कई मामलों में व्यक्तिगत स्वतंत्रता और वयस्क नागरिकों के अपनी मर्जी से साथ रहने के अधिकारों का समर्थन किया है


