क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भेजा बधाई संदेश, भारतीय जनता पार्टी नेतृत्वक जताया आभार किया धन्यवाद
मेरठ। भाजपा का पंजाबी चेहरा और कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष वीना वाधवा ने नवाब सिंह नागर को संगठन का पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसके लिए नवास सिंह नागर को भी बधाई देते हुए कहा है कि केवल भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो जात-पात से ऊपर उठकर सभी का साथ सबका विकास की बात कहती है। उन्होंने कहा कि नवाब सिंह नागर एक कुशल प्रशासक और जिन्हें संगठन में काम करने का भी काफी बड़ा अनुभव है। पश्चिम क्षेत्र संगठन के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति निश्चित रूप से संगठन के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष से मिलकर उन्हें मुबारकबाद भी देंगी।
इन्होंने भी दी बधाई
कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष बना जाने पर नवाब सिंह नागर को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि नवाब सिंह नागर पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। वह दो बार विधायक भी रहे हैं। संगठन के अनेक महत्वपूर्ण पदों को संभाला है। नवाब सिंह नागर को बधाई देने वालों में वरिष्ठ नेता मनमोहन भल्ला, भाजपा का युवा चेहरा विशाल कन्नौजिया, नितिन बालाजी, अंकुर गोयल खंदक, अंकित मनू सदर आदि भी शामिल हैं।


