कहां तो मिल नहीं रहे थे कहां 90 मिनट तक बतियाए

Shekhar Sharma
4 Min Read

कहां तो करीब डेढ साल से मिल तक नहीं रहे थे और जब भारतीय किसान यूनियन वाले अड़ गए तो आए भी और बात भी की

मेरठ। बकौल भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी जिलाधिकारी से मिलने के लिए किसान यूनियन के पदाधिकारी अरसे से प्रयास कर रहे थे, लेकिन डीएम साहब मिलते ही पा रहे थे। शनिवार को किसानों की मांगों को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं को लेकर अनुराग चौधरी कमिश्नरी पर पहुंचे थे। कमिश्नरी पर ज्ञापन देने के बाद अनुराग चौधरी ने जिन समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया उनको लेकर जिलाधिकारी से वार्ता कराने का आग्रह ज्ञापन थामने वाले अधिकारियों से किया, लेकिन उन अधिकारियों ने डीएम के बाहर होने की बात कहकर समर्थता जता दी। इस बीच कार्यकर्ताओं ने एलान कर दिया कि डीएम से मिल कर ही जाएंगे दो के बजाए चाले दिन छह लग जाए। बस फिर क्या था कार्यकर्ता जब कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस वालों ने रास्ते में बेरिकेटस अड़ा दिए। इस पर किसान उत्तेजित हो गए और वहां हालात टकराव के बन गए। भारी पुलिस फोर्स बेरिकेटस के पीछे आकर खड़ी हो गयी और किसानों के हुजूम को लेकर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी खुद भी बेरिकटस हटाने में अड़ गए नतीजा यह हुआ कि पुलिस वालों का दमखम किसानों के सामने जबाव दे गया और किसानों ने जाकर कलेक्ट्रेट में जहां डीएम का कक्ष वहां घेरा और डेरा दिया। खाने की तैयारियां शुरू कर दींं। भट्टियां चढ़ गयी। यह जानकारी जब अफसरों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। किसानों ने तो मन बना लिया था कि डीएम से मिले बगैर यहां से हटने वाले नहीं। उसके बाद वहीं हुआ जो अक्सर किसान यूनियन के आंदोलनों में होता है मसलन सिस्टम का यूटर्न। किसानों के बीच इस बीच खबर आयी कि डीएम आ रहे हैं। उसके बाद वहां डीएम ना केवल पहुंचे। अनुराग चौधरी ने बताया कि करीब दो घंटे तक डीएम उनके बीच रहे और बातचीत की।

डीएम को बतायी समस्याएं

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी नें बताया कि मौके पर किसानों के बीच पहुंचे डीएम को उन्होंने जिले के तालाबों की सफाई समेत जिन तमाम मांंगों को लेकर ज्ञापन दिया था उन पर विस्तार से चर्चा की। डीएम को बताया कि तालाबों की सफाई ना कराए जाने के कारण उन पर कब्जे हो रहे हैं। डीएम ने ज्ञापन में उठायी गयी तमाम मांगों का संज्ञान लेने और कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिलाया गया। कक्ष में एसएसपी व डीएम से सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट में जमकर जश्र मनाया। नाचते गाते हुए किसान फिर कलेक्ट्रेट से विदा हो गए। उनके जाने के बाद बंदोबस्त में लगी फोर्स और उसके अफसरों ने भी राहत की सांस ली। यहां उल्लेखनीय है कि छह माह पूर्व भी कुछ इसी प्रकार के हालात बन गए थे, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। किसान चाहते थे कि डीएम स्वयं ज्ञापन लें, लेकिन तब वैसा हो ना सका था।

TAGGED:
Share This Article