भारत विकास परिषद की कार्यशाला

Shekhar Sharma
2 Min Read

आईएमए हाल में आयोजित कार्यशाला में बड़ी संख्या में शामिल हुए सदस्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोह लिया मन

मेरठ। आईएमए हाल में भारत विकास परिषद की योग शाखा का पारिवारिक मिलन व वर्कशाल का आयोजन किया गया। शुभारंभ गणेश वंदना व वंदे मातरम से की गयी। विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव एमसी गुप्ता ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों और सदस्यों के दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं डॉ. आलोक भटनागर ने पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। संजय वर्मा ने संस्कारों के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज निर्माण में उनकी भूमिका बताई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यशाला में प्रांतीय महासचिव एम.सी. गुप्ता ने कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। शाखा अध्यक्ष कैलाश सिंह गोयल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम गुप्ता, अशोक कुमार गुपता और सुनीता सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक भोज के साथ हुआ। बड़ी संख्या में शाखा के सदस्य और उनके परिवार मौजूद रहे।

Share This Article